
Aamir Khan Wedding: आमिर खान ने खुद किया कंफर्म, गौरी स्प्रैट संग घर पर लेंगे सात फेरे
Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी करने जा रहे हैं। आमिर ने मीडिया के सामने आकर अपनी शादी की तारीख और वेडिंग प्लान्स को कंफर्म किया है।
Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान (Aamir Khan) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। आमिर खान ने आखिरकार खुद मीडिया के सामने आकर अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है। आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ इसी महीने 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी।
मुंबई वाले घर पर होगी शादी
हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रीतम और पेड्रो’ के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए आमिर खान ने अपनी शादी के प्लान्स शेयर किए। आमिर ने बताया कि यह शादी बहुत ही साधारण और निजी (Private) तरीके से होगी।
61 की उम्र में अभिनेता आमिर खान, गौरी स्प्रैट से रजिस्टर्ड मैरिज कर तीसरी शादी करेंगें ।
आमिर ख़ान की पहले शादी रीना दत्ता और फिर किरण राव से हुई थी, जिनसे तलाक हो चुका है! pic.twitter.com/OHg6SFUX1w
— Ambrish Singh (@TheAmbrishSingh) July 3, 2026
कौन हैं आमिर खान की होने वाली दुल्हन?
मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली गौरी स्प्रैट का बैकग्राउंड फैशन और एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़ा रहा है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन (University of the Arts London) से अपनी पढ़ाई पूरी की है। फिलहाल गौरी, आमिर खान प्रोडक्शंस (Aamir Khan Productions) के साथ जुड़ी हुई हैं और काम देख रही हैं। गौरी की भी यह दूसरी शादी है और उनकी पिछली शादी से उनका एक बेटा भी है।
ये भी पढ़े- Alpha Review: स्पाई यूनिवर्स की कमजोर कड़ी बनी ‘अल्फा’, न कहानी में दम और न एक्शन में लॉजिक!
आमिर खान की तीसरी शादी
यह बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की जिंदगी की तीसरी पारी होगी। आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे जुनैद खान और इरा खान हैं। साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद आमिर ने फिल्म मेकर किरण राव से शादी की, जिससे उनका एक बेटा आज़ाद है। साल 2021 में आमिर और किरण ने भी आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था।
तलाक के बाद भी आमिर के अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ बेहद अच्छे और दोस्ताना रिश्ते हैं। अब फैंस आमिर और गौरी को उनकी इस नई शुरुआत के लिए सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
ये भी पढ़े- Hrithik Roshan ने सुजैन खान को दिए थे 400 करोड़? बहन फराह ने खोला राज





