
IND vs SL: भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे का हुआ ऐलान; WTC फाइनल के लिए बेहद अहम
India Tour of Sri Lanka 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है। जानें कब और कहां खेले जाएंगे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के ये मुकाबले।
India Tour of Sri Lanka 2026 Test Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने श्रीलंका का दौरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने गुरुवार (2 जुलाई) को इस सीरीज के आधिकारिक शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है, जिसके चलते दोनों ही टीमों के लिए यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है।
IND vs SL टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल
सीरीज के दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगे:
-
पहला टेस्ट: 15 से 19 अगस्त, गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
-
दूसरा टेस्ट: 23 से 27 अगस्त, सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC), कोलंबो
WTC फाइनल की रेस और भारतीय टीम की चुनौती
भारतीय टीम फिलहाल शुभमन गिल की कप्तानी में इस चक्र में पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका की टीम छठे नंबर पर मौजूद है। भारत ने इस WTC चक्र की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से सीरीज ड्रॉ खेलकर की थी और फिर वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया था।
ये भी पढ़े- ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा की बादशाहत खत्म, Ishan Kishan बने नए ‘किंग’
हालांकि, नवंबर 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली 2-0 की करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों की स्पिन के खिलाफ कमजोरी खुलकर सामने आई थी। हालांकि पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट जीतकर टीम ने वापसी की है।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी ने दिए डेब्यू के संकेत, इंस्टा स्टोरी पर लिखा ‘New Chapter’
9 साल बाद इतिहास दोहराने का मौका
भारत ने आखिरी बार साल 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में श्रीलंका का टेस्ट दौरा किया था, जहां टीम इंडिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। अब करीब 9 साल बाद भारतीय टीम श्रीलंका की टर्निंग और स्पिन फ्रेंडली पिचों पर टेस्ट मैच खेलने उतरेगी।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर BCCI से भिड़े फैंस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया श्रीलंका के स्पिन अटैक का सामना कैसे करती है और क्या पुराना इतिहास दोहरा पाती है। इस दौरे के तुरंत बाद अक्टूबर-नवंबर में भारत को न्यूजीलैंड का भी दौरा करना है।
ये भी पढ़े- IPL Trade: हार्दिक पंड्या के ट्रेड पर बड़ा ट्विस्ट, KKR के बाद CSK भी दिलचस्प





