
Satluj: OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, बैन करने का क्या है मकसद?
Satluj Removed from ZEE5: रिलीज के महज दो दिन बाद ही दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को ZEE5 ने भारत में हटा दिया है। जानिए सेंसरशिप विवाद और जसवंत सिंह खालरा की इस कहानी के पीछे की पूरी वजह।
Diljit Dosanjh Movie Satluj Removed from ZEE5: बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की मोस्ट-अवेडेट फिल्म ‘सतलुज’ (Satluj) एक बार फिर बड़े विवादों में घिर गई है। सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ सालों की कानूनी लड़ाई और लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हुई थी। लेकिन रिलीज के महज 48 घंटे के भीतर यानी रविवार रात को इसे अचानक प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। अब यह फिल्म भारत में स्ट्रीम नहीं हो रही है।
क्यों हटाया गया फिल्म को?
दरअसल, यह फिल्म मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा (Jaswant Singh Khalra) के जीवन और 1990 के दशक में पंजाब में हुए कथित फर्जी एनकाउंटर्स के खौफनाक सच पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे पुलिस आतंकवाद के नाम पर निर्दोष लोगों को निशाना बनाती थी और सबूत मिटाने के लिए लावारिस बताकर उनका अंतिम संस्कार कर देती थी।
विवादित और बेहद संवेदनशील विषय होने के कारण, भारत सरकार और खुफिया एजेंसियों की ओर से कानून-व्यवस्था और देश विरोधी एजेंडे की आशंकाओं को लेकर चिंताएं जताई गईं, जिसके बाद इसे भारत में ब्लॉक कर दिया गया।
ZEE5 ने जारी किया आधिकारिक बयान
इस पूरे मामले पर ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा। “रिलीज के बाद से ‘सतलुज’ को जो शानदार प्रतिक्रिया मिली है, उसके लिए हम दर्शकों के आभारी हैं। मौजूदा परिस्थितियों और घटनाक्रमों को देखते हुए, ‘सतलुज’ अगले आदेश तक भारत में उपलब्ध नहीं होगी। हम उचित कानूनी प्रक्रियाओं के माध्यम से इस फिल्म को जल्द से जल्द अपने दर्शकों के बीच वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
Satluj may have paused. But the conversation it started hasn’t.
Thank you for the incredible love.
We hope to bring it back soon.#Satluj pic.twitter.com/Ox3MZIBvlT— ZEE5Official (@ZEE5India) July 5, 2026
क्या था सेंसर बोर्ड से विवाद?
इस फिल्म का सफर शुरू से ही मुश्किलों भरा रहा है। इसका असली नाम ‘पंजाब 95’ (Punjab 95) और ‘घल्लूघारा’ था। साल 2022 में जब इसे सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया, तो बोर्ड ने इसके विषय को बेहद संवेदनशील मानते हुए 120 से ज्यादा कट्स लगाने और नाम बदलने का आदेश दिया था। इसके चलते फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज रुक गई थी और इसे टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) से भी वापस ले लिया गया था। आखिरकार मेकर्स ने बिना किसी कट के इसे सीधे ओटीटी पर ‘सतलुज’ नाम से रिलीज करने का फैसला किया था।
ये भी पढ़े- गीता मां ने 52 की उम्र में सिंगल रहने पर तोड़ी चुप्पी, अकेले जिंदगी बिताने की बताई वजह
दिलजीत दोसांझ और नेताओं का फूटा गुस्सा
फिल्म को हटाए जाने के बाद दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक सीन शेयर करते हुए पंजाबी में लिखा, “#ichallengethedarkness (मैं इस अंधेरे को चुनौती देता हूं)। शहीद जसवंत सिंह खालड़ा जी। जो खालड़ा साहब के साथ हुआ, वही आज फिल्म ‘सतलुज’ के साथ भी हुआ।”
वहीं, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और पूर्व क्रिकेटर व सांसद हरभजन सिंह ने भी इस फैसले पर नाराजगी जताई है। हरभजन सिंह ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा था कि सच को हमेशा के लिए दबाया नहीं जा सकता।
ये भी पढ़े- Satluj: दिलजीत दोसांझ की ‘पंजाब ’95’ का बदला नाम, लंबी जंग के बाद OTT पर रिलीज





