Ramayana को लेकर आई खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर?

Ramayana Part-1 Trailer:  रणबीर कपूर स्टारर और नितेश तिवारी निर्देशित मेगा बजट फिल्म ‘रामायणम पार्ट-1‘ का ट्रेलर जल्द रिलीज होने की उम्मीद है। जानिए बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन और दिवाली 2026 के महाक्लैश के बारे में।

Ramayana Part-1 Trailer: आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में हैं। रणबीर कपूर स्टारर मेगा बजट फिल्म ‘रामायणम पार्ट-1’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है और अब इसकी रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों के मुताबिक, इस महागाथा का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर 18 जुलाई 2026 को रिलीज किया जा सकता है।

इस दिन आएगा रामायण का ट्रेलर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज को लेकर मेकर्स ने प्लानिंग की है। हनुमान जयंती के खास मौके पर मेकर्स रामायण का पहला टीजर रिलीज किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण के मेकर्स फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने के लिए खास तैयारी कर रहे हैं। वे अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित करने की प्लानिंग बना रहे हैं। ये 18 जुलाई 2026 को किया जा सकता है। खबरों की मानें तो फिल्म में रावण की रोल प्ले कर रहे यश का लुक ट्रेलर में रिवील किया जा सकता है।

फिल्म रामायण के बारे में

डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण को दो भागों में सिनेमाघरों में रिलीज करने किया जाएगा। रामयाण का पार्ट-1 इस साल दीवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली पर आएगा।

ये भी पढ़े- अयोध्या में अमिताभ बच्चन का बड़ा दांव! एक फोन कॉल और मिनटों में ₹15 करोड़ की डील

फिल्म में रणबीर कपूर, रवि दुबे, साई पल्लवी, सनी देओल, यश, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, शीबा चड्ढा, इंदिरा कृष्णन, शोभना, शिशिर चड्ढा, सोनिया बलानी, मोहित रैना, कियारा सध आदि हैं।

ये भी पढ़े- Ranveer Singh Birthday: बॉक्स ऑफिस के भी धुरंधर हैं रणवीर सिंह, रिकॉर्ड हैरान कर देगा

ट्रेड एनालिस्ट विश्वेक चौहान के अनुसार, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ (3,300 करोड़ रुपये) जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है, क्योंकि रामायण की कहानी हर भारतीय के दिल से जुड़ी हुई है। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होना तय हुआ है।

ये भी पढ़े- Satluj: OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, बैन करने का क्या है मकसद?

Back to top button