
Kangana Ranaut की ‘क्वीन 2’ पर संकट के बादल, फैंटम स्टूडियोज ने ठोका मुकदमा
Kangana Ranaut की अपकमिंग फिल्म ‘क्वीन 2’ कानूनी पचड़े में फंस गई है। फैंटम स्टूडियोज ने जियोस्टार के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में 250 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।
अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की साल 2014 की ब्लॉकबस्टर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल ‘क्वीन 2’ को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने और इसके पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में पहुंचने के ठीक बाद, फैंटम स्टूडियोज ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। स्टूडियो ने फिल्म के निर्माताओं यानी जियोस्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (JioStar India Private Limited) के खिलाफ 250 करोड़ रुपये का भारी-भरकम मुकदमा दायर किया है।
क्या है पूरा मामला और क्यों हुआ केस?
फैंटम स्टूडियोज ने अपनी कानूनी याचिका में आरोप लगाया है कि ‘क्वीन 2’ का निर्माण उनकी अनुमति या सहमति के बिना किया जा रहा है। कानूनी फर्म रश्मीकांत एंड पार्टनर्स के जरिए दायर इस मुकदमे में मांग की गई है कि फिल्म की रिलीज पर तुरंत अंतरिम रोक लगाई जाए और नुकसान के एवज में 250 करोड़ रुपये का हर्जाना दिया जाए।
जियोस्टार का बचाव
दूसरी तरफ, जियोस्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अदालत में एक बेहद हैरान करने वाली दलील दी है। उनका कहना है कि यह फिल्म ‘क्वीन’ का सीक्वल नहीं है, बल्कि एक पूरी तरह से स्वतंत्र और मौलिक (Original) कहानी है।
ये भी पढ़े- Dada: राजकुमार राव बने ‘दादा’, सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक वायरल
शूटिंग हो चुकी है पूरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘क्वीन 2’ की शूटिंग इस साल की शुरुआत में ही गुपचुप तरीके से शुरू हुई थी और अब यह पूरी भी हो चुकी है। फिल्म इस समय अपने अंतिम संपादन और पोस्ट-प्रोडक्शन के दौर में है।
फैंटम स्टूडियोज ने कई बार बातचीत के जरिए जियोस्टार से संपर्क साधने और इस मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन वहां से कोई जवाब न मिलने पर उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब इस मामले की सुनवाई हाई कोर्ट की एकल पीठ के समक्ष होगी।
ये भी पढ़े- Toxic First Song: यश-कियारा के इंटीमेट सीन ने मचाई ‘तबाही’, सोशल मीडिया पर बवाल





