
IND vs ENG: संजू की वापसी, तिलक वर्मा की छुट्टी? ऐसी होगी टीम इंडिया की Playing 11
IND vs ENG 4th T20 Probable Playing 11: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में भारतीय टीम के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति है। क्या फ्लॉप चल रहे तिलक वर्मा की जगह संजू सैमसन की वापसी होगी?
IND vs ENG 4th T20 Probable Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच आज होने वाला चौथा टी20 मुकाबला टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस सीरीज को अब जीत तो नहीं सकती, लेकिन बचे हुए दोनों मैच जीतकर सीरीज ड्रॉ कराने का मौका जरूर है। पिछले मैच में पूरी भारतीय टीम महज 76 रनों पर सिमट गई थी, जिसके बाद कप्तान अय्यर और कोच गौतम गंभीर फैंस के निशाने पर हैं।
संजू सैमसन की हो सकती है वापसी!
टी20 वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे संजू सैमसन को पहले मैच के बाद ड्रॉप कर दिया गया था, जिससे फैंस काफी नाराज हैं। लगातार फ्लॉप फॉर्म से जूझ रहे उपकप्तान तिलक वर्मा को आज की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया जा सकता है और उनकी जगह संजू सैमसन की वापसी तय मानी जा रही है।
ये भी पढ़े- Sanju Samson की टीम इंडिया से छुट्टी पर Gambhir का बड़ा बयान, बोले- ‘क्लैरिटी…’
गेंदबाजी में भी बदलाव की उम्मीद
खराब फॉर्म से जूझ रहे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उन्होंने पिछले मैच में 3 ओवरों में 35 रन लुटाए थे और कोई विकेट नहीं मिला था। उनकी जगह ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है, जो बल्लेबाजी में भी गहराई लाएंगे।
ये भी पढ़े- Dada: राजकुमार राव बने ‘दादा’, सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक वायरल
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (Probable Playing 11):
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं…, इंग्लैंड के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त





