
Bhai Tera Star Hai Trailer: ‘लूजर’ बनकर हंसाने आ रहे हैं राघव जुयाल, मजेदार ट्रेलर रिलीज
Bhai Tera Star Hai Trailer: राघव जुयाल की बतौर लीड एक्टर पहली सोलो फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए फिल्म की रिलीज डेट और स्टार कास्ट के बारे में।
Bhai Tera Star Hai Trailer: टीवी रियलिटी शोज से अपनी पहचान बनाने वाले राघव जुयाल (Raghav Juyal) अब बड़े पर्दे पर बतौर लीड हीरो धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में ‘किल’ और ‘निशानची 2’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके राघव की पहली सोलो फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ (Bhai Tera Star Hai) का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फैंस लंबे समय से उनके लीड रोल वाली फिल्म का इंतजार कर रहे थे।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म के ट्रेलर में राघव जुयाल लंदन में रहने वाले एक स्ट्रगलिंग और ‘लूजर’ एक्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस संघर्ष के दौरान उन्होंने कई लोगों से कर्ज ले रखा है। जब देनदार पैसे मांगने आते हैं, तो राघव अपने एक्टिंग टैलेंट का इस्तेमाल कर झूठे बहाने और मजेदार कहानियां गढ़ते हैं।
उनके कर्जदारों में से एक मुख्य भूमिका में दिग्गज अभिनेता संजय कपूर भी नजर आ रहे हैं। राघव की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ट्रेलर को बेहद एंटरटेनिंग बनाती है।
ये भी पढ़े- Dhamaal 4: रिलीज से पहले ‘धमाल 4’ ने काटा गदर, एडवांस बुकिंग में की छप्परफाड़ कमाई
स्टार कास्ट और रिलीज डेट
विवेक बी. अग्रवाल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में राघव जुयाल और संजय कपूर के अलावा चंदन रॉय सान्याल, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर निहारिका एन, निक्की अनेजा वालिया और विकल्प मेहता जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
अगर आप भी हल्की-फुल्की और ठहाकों से भरपूर कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
ये भी पढ़े- Toxic First Song: यश-कियारा के इंटीमेट सीन ने मचाई ‘तबाही’, सोशल मीडिया पर बवाल





