
UP News रेलवे की लापरवाही ने ली दो मासूमों की जान, बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत
UP News: रेल ट्रैक के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। गड्ढे में बारिश का पानी भरा था। मारे गए दोनों बच्चे अपने-अपने परिवारों के इकलौते बेटे थे। उनके परिवारों और गांव में मातम पसरा हुआ है।
Sant Kabir Nagar News: यूपी के संतकबीरनगर जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है. रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य के लिए खोदे गए एक गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर जाने से दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, वहीं स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया है. वहीं मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
खेलते-खेलते हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे खेलते-खेलते इस गड्ढे के पास पहुँच गए थे। अचानक पैर फिसलने के कारण वे गहरे पानी में चले गए। जब तक आस-पास के लोग कुछ समझ पाते और उन्हें बाहर निकालते, तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं। बताया जा रहा है कि दोनों मासूम अपने-अपने परिवार के इकलौते चिराग थे, जिससे पूरे गाँव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़े- मेरठ हत्याकांड पर सियासी बवाल, कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट, चंद्रशेखर आजाद रोके गए…
सुरक्षा में लापरवाही का आरोप
इस दर्दनाक हादसे के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में प्रशासन और रेलवे के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे।
इतने गहरे गड्ढे के चारों तरफ कोई घेराबंदी या बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। कार्यस्थल पर किसी भी तरह का खतरा दर्शाने वाला साइन बोर्ड या चेतावनी नहीं लगाई गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रेलवे और ठेकेदार ने समय रहते सुरक्षा के बुनियादी नियम अपनाए होते, तो इन मासूमों की जान बच सकती थी।
ये भी पढ़े- गोमतीनगर में LDA और नगर निगम के बुलडोजर चले, सड़क से हटाए गए अवैध कब्जे
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े- UP News: बस्ती में बड़ा सियासी ड्रामा; CM योगी के दौरे से पहले बीजेपी नेता हाउस अरेस्ट





