
Ramayana Trailer: रामायण’ के ट्रेलर रिलीज की डेट कंफर्म, इस दिन दिखेगी पहली झलक
Ramayana Trailer Release Date: भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म ‘रामायण‘ (Ramayana) का ट्रेलर जल्द रिलीज होने जा रहा है। जानिए फिल्म के बजट और स्टार कास्ट से जुड़े बड़े अपडेट्स।
Ramayana Trailer Release Date: भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही ‘रामायण’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस इसके ट्रेलर के लिए काफी एक्साइटेड हैं, और इस फिल्म की झलकियां देखना चाहते हैं। अब ट्रेलर को लेकर मेकर्स की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। फैंस के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।
कब रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर? (Ramayana Trailer Release Date)
मेकर्स ने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर एक बेहद खास नोट शेयर करते हुए ट्रेलर की तारीख से पर्दा उठाया है। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म ‘रामायण’ का ऑफिशियल ट्रेलर 24 जुलाई को दुनिया भर में एक साथ रिलीज किया जाएगा।
View this post on Instagram
भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म
यह फिल्म सिर्फ अपनी कहानी के लिए नहीं, बल्कि अपने विशाल बजट के लिए भी इतिहास रचने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डायरेक्टर नितेश तिवारी की यह फिल्म दो भागों (Parts) में बनाई जा रही है। इन दोनों पार्ट्स को तैयार करने में कुल 4,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम खर्च किया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बनाता है।
ये भी पढ़े- Alia Bhatt: बेस्ट फ्रेंड की प्री-वेडिंग में आलिया ने लूटी महफिल, लुक और डांस दोनों वायरल
‘रामायण’ की स्टार कास्ट (Ramayana Movie Cast)
फिल्म में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई दिग्गज सुपरस्टार्स को एक साथ लाया गया है, जिसमें रणबीर कपूर (भगवान श्री राम), साई पल्लवी (माता सीता), यश (लंकापति रावण), सनी देओल (भगवान हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), काजल अग्रवाल (मंदोदरी), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा), और कुणाल कपूर (भगवान इंद्र) मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा फिल्म में लारा दत्ता, शीबा चड्ढा, आदिनाथ कोठारे और दूरदर्शन की रामायण के ओरिजिनल ‘राम’ यानी अरुण गोविल भी बेहद महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़े- राजपाल यादव को दिल्ली HC से बड़ा झटका, चेक बाउंस केस में हुआ फैसला





