
‘बंद करो ये नॉनसेंस…’ गायिका अनुराधा पौडवाल का मोदी सरकार पर फूटा गुस्सा
Anuradha Paudwal: दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल ने मोदी सरकार के ‘विश्वगुरु’ वाले दावे पर तीखा तंज कसा है। राम मंदिर और बंद होते स्कूलों का जिक्र करते हुए उन्होंने इस पर नाराजगी जताई।
दिग्गज पार्श्व गायिका और भजन क्वीन अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने देश के मौजूदा हालातों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने सरकार के भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने के दावे पर खुलकर नाराजगी जताई।
“बंद करो ये नॉनसेंस”
एक यूट्यूब पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए अनुराधा पौडवाल ने कहा, “कुछ साल पहले तक मेरे मन में भी यह बात थी कि हम विश्वगुरु बनेंगे। लेकिन अब मैं जो देख रही हूँ, उससे लगता है कि विश्वगुरु की बात को उल्टा करने वाली चीजें ज्यादा हो रही हैं। बंद करो ये नॉनसेंस।”
बंद होते स्कूलों और राम मंदिर पर उठाए सवाल
सिंगर ने देश की शिक्षा व्यवस्था और हालिया घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा, “एक तरफ दावा किया जाता है कि हम ज्यादा से ज्यादा पढ़े-लिखे बनेंगे, लेकिन दूसरी तरफ देश में करीब 93,000 स्कूल बंद हो चुके हैं।” इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर में दान चोरी की खबरों पर भी दुख जताया और कहा, “राम मंदिर पर भी डाका हो गया। ऐसे में विश्वगुरु कैसे बनेंगे? सरकार हमें उन बातों की लिस्ट भेजे जिस पर हमें चलना है।”
ये भी पढ़े- प्रेग्नेंसी के आखिरी पड़ाव में दीपिका पादुकोण, बयां की थर्ड ट्राइमेस्टर का दर्द…
निजी जिंदगी के दर्द को भी किया साझा
इस इंटरव्यू में अनुराधा पौडवाल ने अपने जीवन के एक बड़े और अनसुने दर्द को भी बयां किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने केवल अपने जवान बेटे आदित्य को ही नहीं खोया, बल्कि सालों पहले उनकी 25 दिन की सबसे बड़ी बेटी का भी निधन हो गया था, जिसने उन्हें पूरी तरह झकझोर कर रख दिया था।
पद्म श्री से सम्मानित अनुराधा पौडवाल भारतीय संगीत जगत का एक बहुत बड़ा नाम हैं। ऐसे में उनके इस बेबाक और राजनीतिक बयान ने सोशल मीडिया से लेकर गलियारों तक हलचल मचा दी है।
ये भी पढ़े-प्रेग्नेंसी के आखिरी पड़ाव में दीपिका पादुकोण, बयां की थर्ड ट्राइमेस्टर का दर्द…





