Tumbbad 2: सोहम शाह की तुम्बाड़ 2 में आलिया भट्ट की एंट्री, थिएटर्स में मचेगी चीख-पुकार

Tumbbad 2 Alia Bhatt: सोहम शाह की मोस्ट अवेटेड हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड़ 2′ में आलिया भट्ट की एंट्री हो गई है। फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये है। जानें डिटेल्स।

Tumbbad 2 Alia Bhatt: बॉलीवुड स्टार सोहम शाह की सुपरहिट हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘तुम्बाड़’ (Tumbbad) के सीक्वल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म ‘तुम्बाड़ 2’ (Tumbbad 2) में अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की एंट्री हो गई है। खुद सोहम शाह ने सोशल मीडिया पर आलिया के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की आधिकारिक घोषणा की है।

सोहम शाह ने किया आलिया का स्वागत

अभिनेता और प्रोड्यूसर सोहम शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आलिया भट्ट के साथ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा। “एक नए चैप्टर की शुरुआत। तुम्बाड़ 2 में आपका स्वागत है आलिया भट्ट। प्रलय आएगा 3 दिसंबर 2027 को।” इस बड़ी घोषणा के बाद से ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sohum Shah (@shah_sohum)

पहली बार हॉरर फिल्म में दिखेंगी आलिया भट्ट

अपने करियर में कई बेहतरीन और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाने वाली आलिया भट्ट ‘तुम्बाड़ 2’ के जरिए पहली बार हॉरर जॉनर (Horror Genre) में कदम रख रही हैं। इस फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर करते हुए आलिया ने कहा: “जब मैंने पहली बार तुम्बाड देखी थी, तभी से यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब रही है।

ये भी पढ़े- CJP Protest: भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक, हालत देख तड़पे 3 Idiots के ‘चतुर’

बहुत कम फिल्में ऐसी होती हैं जो सालों तक दर्शकों के दिमाग पर राज करती हैं। इस अनोखी दुनिया का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास है। मैं सोहम और नवाजुद्दीन के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।” आलिया भट्ट से पहले सोहम शाह ने दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) को भी इस फिल्म में शामिल किया था।

ये भी पढ़े- Adarsh Baal Vidyalaya Trailer: OTT पर भौकाल काटने आ रही ये सीरीज, रिलीज डेट का एलान

Back to top button