
Jana Nayagan: इस दिन थियेटर्स में मचेगा तहलका, ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा
Jana Nayagan Release Date: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित और आखिरी फिल्म ‘जन नायकन‘ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो गया है।
Thalapathy Vijay Jana Nayagan Release Date: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय (Thalapathy Vijay) के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। विजय के करियर की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ (Jana Nayagan) की आधिकारिक रिलीज डेट (Release Date) का ऐलान कर दिया गया है। खुद थलपति विजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का एक बेहद दमदार पोस्टर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
कब रिलीज होगी ‘जन नायकन’? (Jana Nayagan Release Date)
सुपरस्टार विजय ने पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा जन नायकन जुलाई 23। यानी यह फिल्म 23 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
#JanaNayaganFromJuly23 pic.twitter.com/YbvAg0Kvms
— Vijay (@actorvijay) July 15, 2026
रिलीज किए गए नए पोस्टर में थलपति विजय का लुक बेहद दमदार और अलग नजर आ रहा है। वे पुलिस की वर्दी पहने, आंखों पर काला चश्मा लगाए और हाथ में तलवार थामे दिखाई दे रहे हैं। विजय का यह ‘एंग्री यंग मैन’ और कड़क पुलिस अधिकारी वाला अवतार फैंस के बीच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्यों खास है ‘जन नायकन’?
राजनीति में कदम रखने के बाद थलपति विजय ने घोषणा की थी कि वह फिल्मों को अलविदा कह देंगे। ऐसे में ‘जन नायकन’ उनके एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, जो फैंस के लिए बेहद इमोशनल और खास है।
फिल्म में विजय एक बार फिर एक्शन से भरपूर पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसका टीजर और पोस्टर दर्शकों के रोंगटे खड़े कर रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स के बीच भारी उत्साह है। माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के कई बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर सकती है।
ये भी पढ़े- Eetha: यश की Toxic से घबराई ‘ईठा, क्लैश से बचने के लिए टलेगी रिलीज डेट?
यदि आप भी थलपति विजय के फैन हैं, तो कैलेंडर में 23 जुलाई, 2026 की तारीख मार्क कर लीजिए, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर ‘जन नायकन’ के रूप में एक बड़ा तूफान आने वाला है।
ये भी पढ़े-Haiwaan Teaser: विलेन बनकर खौफ पैदा करेंगे अक्षय कुमार, इस समय आएगा ‘हैवान’ का टीजर





