Eetha: यश की Toxic से घबराई ‘ईठा, क्लैश से बचने के लिए टलेगी रिलीज डेट?

Eetha Release Date: रॉकस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक‘ के साथ बॉक्स ऑफिस पर महा-टक्कर से बचने के लिए श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘ईठा’ के मेकर्स बड़ा फैसला ले सकते हैं।

Shraddha Kapoor Eetha Release Date: साउथ सिनेमा के रॉकस्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic: A Fairytale for Grown Ups) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। टीजर और गानों के रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज सातवें आसमान पर है।

खबर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की मच-अवेटीड फिल्म ‘ईठा’ (Eetha) की रिलीज डेट को टाला जा सकता है ताकि यश की फिल्म के साथ होने वाले बड़े टकराव को रोका जा सके।

बॉक्स ऑफिस पर महा-क्लैश?

श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘ईठा’ पहले 28 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। वहीं, यश की मोस्ट अवेटेड पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। दोनों फिल्मों की रिलीज में सिर्फ दो दिनों का फासला था, जिससे बॉक्स ऑफिस पर दोनों के बीच सीधी टक्कर तय मानी जा रही थी।

ये भी पढ़े- Haiwaan Teaser: विलेन बनकर खौफ पैदा करेंगे अक्षय कुमार, इस समय आएगा ‘हैवान’ का टीजर

रिलीज डेट बदलने का फैसला?

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स मैडॉक फिल्म्स (Maddock Films) इस बड़े क्लैश से होने वाले नुकसान को भांप चुके हैं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रोड्यूसर्स ‘ईठा’ को या तो तय तारीख से पहले रिलीज करने की सोच रहे हैं या फिर इसकी डेट को आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि, यह लगभग साफ है कि फिल्म अब अपनी पुरानी तारीख यानी 28 अगस्त को रिलीज नहीं होगी। मेकर्स जल्द ही नई रिलीज डेट का आधिकारिक एलान कर सकते हैं।

यश की ‘टॉक्सिक’ एक बड़े बजट की ग्लोबल फिल्म है। अगर दोनों फिल्में एक साथ रिलीज होती हैं, तो स्क्रीन और दर्शकों का बंटवारा होना तय है, जिससे दोनों ही फिल्मों के बिजनेस को भारी नुकसान पहुंच सकता है। इसी नुकसान से बचने के लिए समझदारी भरा रास्ता निकाला जा रहा है।

ये भी पढ़े- Tumbbad 2: सोहम शाह की तुम्बाड़ 2 में आलिया भट्ट की एंट्री, थिएटर्स में मचेगी चीख-पुकार

Back to top button