UP News: होटल में प्रेमी संग मिली पत्नी, पति ने बीच सड़क पर घसीटकर पीटा

UP News: गाजियाबाद के बजरिया स्थित एक होटल में पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ने के बाद पति ने बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा किया और युवक की जमकर पिटाई कर दी।

UP News:  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने है, जहां एक होटल के बाहर बीच सड़क पर जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। एक व्यक्ति को अपनी पत्नी पर काफी समय से किसी गैर मर्द के साथ संबंध होने का शक था। बुधवार को जब उसे अपनी पत्नी के होटल में होने की सटीक जानकारी मिली, तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसके बाद उसने जो कदम उठाया, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

होटल के कमरे का दरवाजा खुलते ही उड़े होश

यह पूरा मामला गाजियाबाद के बजरिया थाना क्षेत्र स्थित एक होटल का है। पीड़ित पति को अपने सूत्रों से सूचना मिली थी कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ वहां रुकी हुई है। इसके बाद पति सीधे होटल पहुंचा और जब उसने कमरे का दरवाजा खुलवाया, तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। पत्नी को कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पति का गुस्सा फूट पड़ा। कमरे के अंदर ही दोनों पुरुषों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Live New India (@livenewindia01)

कमरे से घसीटकर सड़क पर लाया

गुस्से से आगबबूला पति कथित प्रेमी को कमरे से घसीटते हुए होटल के बाहर मुख्य सड़क पर ले आया। इसके बाद उसने बीच सड़क पर ही युवक की जमकर धुनाई करना शुरू कर दिया। सड़क पर हो रहे इस तमाशे और चीख-पुकार को सुनकर वहां राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता और सड़क पर बढ़ते हंगामे को देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

ये भी पढ़े- UP News: ड्यूटी के दौरान सिपाही ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए मामले को रफा-दफा करने के लिए तीनों (पति, पत्नी और प्रेमी) को थाने ले गई। पुलिस ने होटल संचालक और वहां मौजूद चश्मदीदों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई है।

एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय के मुताबिक, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े- UP News: आयुष्मान योजना में बड़े खेल का खुलासा, एक ही परिवार का कई बार इलाज

Back to top button