
भक्ति में डूबा लखनऊ! जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर मंदिरों में अंतिम तैयारियां पूरी…
Lucknow Jagannath Rath Yatra: लखनऊ में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में जय जगन्नाथ और हरे कृष्णा के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया है। मंदिरों में रथयात्रा की अंतिम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में भक्त भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ को खींचने के लिए उमड़ रहे हैं।
Lucknow News: भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा को लेकर राजधानी लखनऊ में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। शहर के प्रमुख मंदिरों में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन और रथ खींचने का सौभाग्य पाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
इस दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में जय जगन्नाथ और हरे कृष्णा के जयघोष गूंज रहे हैं। भक्ति और आस्था से सराबोर माहौल में श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ रथयात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
लखनऊ में निकलेंगी 5 बड़ी रथयात्राएं
इस बार लखनऊ में 5 बड़ी और भव्य रथयात्राएं निकाली जा रही हैं। इनमें चारबाग, डालीगंज, राजाजीपुरम, अलीगंज और चौक की रथयात्राएं प्रमुख हैं।
इन सभी रथयात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए भक्तों में खास उत्साह दिखाई दे रहा है।
ऊंचे और भव्य रथ बने आकर्षण का केंद्र
रथयात्रा में इस बार मुख्य आकर्षण का केंद्र इस्कॉन मंदिर का करीब 25 फीट ऊंचा रथ है, जिसे थाईलैंड से मंगाए गए विशेष और दुर्लभ फूलों से बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाया गया है। इसके अलावा अलीगंज से निकलने वाला रथ भी लगभग 25 फीट ऊंचा रहेगा। वहीं, माधव मंदिर के रथ की ऊंचाई 15 से 20 फीट, राजाजीपुरम के रथ की ऊंचाई करीब 12 फीट और चौक क्षेत्र से निकलने वाले ऐतिहासिक रथ की ऊंचाई करीब 9 फीट होगी। भगवान के इन भव्य रूपों के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
यह भी पढ़ें…
15 मौतों वाली इमारत को लेकर मालिक की गुहार, LDA से मांगी सील खोलने की इजाजत…
भजन-कीर्तन और पारंपरिक वाद्ययंत्रों से गूंजेगा शहर
रथयात्रा के दौरान जगह-जगह संकीर्तन मंडलियों के भजन, पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए रथयात्रा की भव्यता को और बढ़ाया जा रहा है।
श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के भजनों पर झूमते नजर आ रहे हैं। कई स्थानों पर भक्त मंडलियों की ओर से विशेष संकीर्तन और भजन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें…
Bijnor में कल गरजेंगे CM Yogi, जनसभा के साथ विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात…
भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रथयात्राओं में जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। प्रमुख मार्गों और रथयात्रा के रास्तों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
प्रशासन की ओर से भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें…





