
सोनम वांगचुक के आंदोलन में सपा की एंट्री! डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव ने दिया समर्थन…
Dimple Yadav Jantar Mantar: समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने सोनम वांगचुक के आंदोलन को समर्थन दिया है। डिंपल यादव गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचीं और सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव भी उनके साथ धरना स्थल पर पहुंचे।
सोनम वांगचुक के समर्थन में समाजवादी पार्टी के सांसदों का पहुंचना जारी है। आपपको बता दें कि पिछले दिनों सपा सांसद प्रिया सरोज उनके अनशन स्थल पर पहुंची थीं।
19वें दिन भी जारी है सोनम वांगचुक का अनशन
सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 19वें दिन भी आंदोलन जारी रखे हुए हैं। उनका विरोध कथित परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर है। आंदोलनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग उठा रहे हैं।
लगातार अनशन के कारण सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। दिल्ली हाई कोर्ट ने उनके स्वास्थ्य की रोजाना निगरानी और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि हर नागरिक का जीवन महत्वपूर्ण है।
सपा सांसदों ने दिया आंदोलन को समर्थन
डिंपल यादव के जंतर-मंतर पहुंचने से पहले सपा सांसद प्रिया सरोज भी सोनम वांगचुक से मुलाकात कर चुकी हैं। अब डिंपल यादव और धर्मेंद्र यादव के पहुंचने को समाजवादी पार्टी की ओर से आंदोलन के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।
सपा की ओर से सोनम वांगचुक के मुद्दों के प्रति समर्थन का संकेत ऐसे समय में आया है, जब विपक्षी नेताओं और अन्य समर्थकों की ओर से भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें…
भक्ति में डूबा लखनऊ! जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर मंदिरों में अंतिम तैयारियां पूरी…
CJP के बैनर तले चल रहा आंदोलन
सोनम वांगचुक का आंदोलन Cockroach Janta Party (CJP) से जुड़े प्रदर्शन के समर्थन में चल रहा है। यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था, कथित परीक्षा पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर है। प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को संसद की ओर मार्च का भी आह्वान किया है।
यह भी पढ़ें…
15 मौतों वाली इमारत को लेकर मालिक की गुहार, LDA से मांगी सील खोलने की इजाजत…
सेहत को लेकर हाई कोर्ट भी गंभीर
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। कोर्ट ने अधिकारियों को उनके स्वास्थ्य की निगरानी के निर्देश दिए हैं और कहा है कि चिकित्सकीय सलाह के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएं।
यह भी पढ़ें…





