UP News: माफिया को जहन्नुम या जेल पहुंचा के रहेंगे’, शामली में CM योगी का बड़ा बयान

CM Yogi News: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली दौरे पर कैराना के ऐतिहासिक बदलाव का जिक्र करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर शिवभक्तों से खास अपील की है।

CM Yogi Adityanath Shamli Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली दौरे के दौरान कानून-व्यवस्था और क्षेत्र के विकास को लेकर हुंकार भरी है। शामली के विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी ने जिले को 589 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘जिन्ना का उपासक’ करार दिया।

‘माफिया को जहन्नुम या जेल पहुंचा के रहेंगे’

मुख्यमंत्री ने कैराना और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि एक दशक पहले तक यह क्षेत्र दहशत और पलायन के लिए जाना जाता था, जहां बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं और उद्योग धंधे पूरी तरह ठप हो चुके थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कानून-व्यवस्था पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा कि उन्होंने जो संकल्प लिया था कि माफिया को जहन्नुम या जेल पहुंचा कर रहेंगे, वह आज धरातल पर सच साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज जब वह शामली और कैराना आते हैं, तो उन्हें अपना यह संकल्प सार्थक होता हुआ दिखाई देता है। अब क्षेत्र में अपराधियों का खौफ खत्म हो चुका है और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों और युवाओं के लिए देखा गया सपना अब धरातल पर साकार हो रहा है।

ये भी पढ़े- Bijnor में कल गरजेंगे CM Yogi, जनसभा के साथ विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात…

कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से अपील

आगामी सावन मास और कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व पवित्रता पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने पुरानी सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले तक उत्तर प्रदेश में जय श्री राम बोलने पर लाठियां और गोलियां चलती थीं, साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी और कांवड़ यात्रा जैसे पवित्र आयोजनों को जबरन रोक दिया जाता था। लेकिन आज प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार में शिवभक्तों पर फूल बरसाए जाते हैं और उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं।

ये भी पढ़े-UP के युवाओं को विदेश में भी नौकरी दिलाएगी सरकार, CM योगी ने बताया बड़ा प्लान…

इसके साथ ही सीएम योगी ने कांवड़ संघों और शिवभक्तों से यात्रा के दौरान पूर्ण अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने की विनम्र अपील की। उन्होंने कहा कि हम सभी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के वंशज और भोलेनाथ के भक्त हैं, इसलिए यात्रा के दौरान छोटी-छोटी बातों पर किसी भी प्रकार का हुड़दंग नहीं होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों को सचेत करते हुए कहा कि अगर कोई गलत या अराजक तत्व कांवड़ यात्रा की गरिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करे, तो उसे तुरंत पहचान कर कान पकड़कर यात्रा से बाहर कर दें ताकि विरोधी ताकतों को यात्रा पर उंगली उठाने या इसे रोकने का कोई मौका न मिल सके।

ये भी पढ़े-15 मौतों वाली इमारत को लेकर मालिक की गुहार, LDA से मांगी सील खोलने की इजाजत…

Back to top button