
UP News: परफेक्ट मर्डर के लिए पत्नी ने की रिसर्च, फिर सपेरे से सांप मंगवाकर पति को डसवाया
मेरठ में ड्राइवर के प्यार में पत्नी ने पति को जहरीले करैत सांप से डसवाकर मार डाला। 1 साल से इंटरनेट पर पढ़ रही थी मर्डर केस। पुलिस ने ऐसे खोला राज।
UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने अपने ड्राइवर प्रेमी के प्यार में अंधा होकर अपने ही पति की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी। आरोपी महिला पिछले एक साल से इंटरनेट और अखबारों में ‘परफेक्ट मर्डर’ (Perfect Murder) और देश भर के चर्चित मर्डर केसों पर रिसर्च कर रही थी, ताकि वह पुलिस की पकड़ से बच सके। हालांकि, एक छोटी सी गलती ने उसकी पूरी साजिश का भंडाफोड़ कर दिया।
ड्राइवर के इश्क में कातिल बनी पत्नी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला दामिनी ने साल 2019 में अतुल नाम के युवक से लव मैरिज की थी। दामिनी का दावा है कि शादी के दो साल बाद अतुल उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना करने लगा। इसी बीच करीब एक साल पहले दामिनी को अपने ड्राइवर तुषार से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर अतुल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
दामिनी ने पुलिस पूछताछ में कुबूल किया कि वह पिछले एक साल से देश के बड़े हत्याकांडों (जैसे मेरठ का नीला ड्रम केस, बहसूमा का सांप कांड और इंदौर का राजा रघुवंशी मर्डर) का बारीकी से अध्ययन कर रही थी। वह यह देख रही थी कि पुराने मामलों में हत्यारोपियों ने क्या गलतियाँ की थीं, जिससे पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
ऐसे दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए दामिनी और तुषार ने इस बार कोई सबूत न छोड़ने की कसम खाई थी। वारदात वाले दिन दामिनी ने सबसे पहले पति अतुल को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर दीं। जब अतुल गहरी नींद में सो गया, तो उसने प्रेमी तुषार द्वारा सपेरे से मंगवाया गया अत्यधिक जहरीला ‘करैत सांप’ (Krait Snake) अतुल के कपड़ों में छोड़ दिया। सांप के डसने से अतुल की मौत हो गई।
ये भी पढ़े- KGMU के डॉक्टरों का चमत्कार, मजदूर के शरीर के आर-पार हुए लोहे के सरिये; ऐसे बचाई जान
पुलिस ने खोला ‘परफेक्ट मर्डर’ का राज
दामिनी और तुषार को लगा था कि सांप के काटने से हुई मौत को पुलिस सामान्य हादसा मानेगी, लेकिन मेरठ पुलिस ने बहुत ही वैज्ञानिक तरीके से इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया। पुलिस को सबसे पहला शक इस बात पर हुआ कि बंद कमरे के अंदर, बेड पर सो रहे व्यक्ति तक सांप अचानक कैसे पहुंच सकता है। पुलिस ने जब दामिनी का फोन रिकॉर्ड खंगाला, तो ड्राइवर तुषार के साथ उसकी लगातार बातचीत और संदिग्ध मैसेजेस सामने आए।
ये भी पढ़े- Lucknow News: एक और फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, ओमैक्स रेजिडेंसी में क्राइम ब्रांच का छापा
पुलिस ने तुषार को हिरासत में लेकर जब उसका फोन चेक किया, तो उसमें एक डिब्बे में बंद उसी करैत सांप की तस्वीर मिली।तुषार को वह फोटो जिस नंबर से आई थी, पुलिस ने उस सोनू नाम के सपेरे को दबोच लिया। सोनू ने कबूल किया कि उसने और उसके साथी उदय ने सांप पकड़कर तुषार को बेचा था।मेरठ पुलिस ने दामिनी, उसके प्रेमी तुषार और सांप सप्लाई करने वाले सपेरे सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़े- UP News: ऑक्सीजन बनी काल, हरदोई में एंबुलेंस स्टाफ की लापरवाही से मासूम की मौत!





