
Batwara Teaser: हर तरफ खून के प्यासे लोग, रोंगटे खड़े कर देगा ‘बंटवारा 1947’ का दूसरा टीजर
सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' का रोंगटे खड़े कर देने वाला दूसरा टीजर रिलीज हो गया है। आग की लपटों के बीच दिखा सनी का खतरनाक एक्शन अवतार।
Batwara 1947 Teaser 2: ‘बॉलीवुड के ‘एंग्री यंग मैन’ सनी देओल (Sunny Deol) एक बार फिर पर्दे पर गदर मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही देश के विभाजन पर आधारित फिल्म ‘बंटवारा 1947′ (Batwara 1947) का दूसरा दमदार टीजर (Teaser 2) आज रिलीज कर दिया गया है।
पहले टीजर की सफलता के बाद, इस नए 57 सेकंड के हाई-वोल्टेज टीजर ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है। यह टीजर रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन, चीख-पुकार और विभाजन के उस गहरे दर्द से भरा है।
दिल दहला देगा टीजर
टीजर की शुरुआत एक जलते हुए पालने और उसमें से आ रही नवजात बच्चे की रोने की आवाज से होती है। इस टीजर में सनी देओल का फुल-ऑन एक्शन मोड देखने को मिल रहा है। नफरत और दरिंदगी की इस आंधी में वह अकेले अपने परिवार और इंसानियत की रक्षा के लिए चट्टान की तरह डटे हुए नजर आ रहे हैं।
पूरे टीजर के बैकग्राउंड में सनी देओल की गंभीर और कड़क आवाज गूंजती है। जहां हर तरफ लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे नजर आ रहे हैं, वहीं सनी देओल ‘हर दर्द की दवा’ यानी रक्षक बनकर सामने आते हैं।
मशहूर नाटक पर आधारित है फिल्म
फिल्म ‘बंटवारा 1947‘ का बैकग्राउंड बेहद दिलचस्प और गहरा है। पहले इस फिल्म का नाम ‘लाहौर 1947’ था, जिसे बाद में व्यापक अपील देने के लिए बदलकर ‘बंटवारा 1947’ किया गया। यह फिल्म प्रोफेसर असगर वजाहत के मशहूर नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्या ही नहीं’ पर आधारित है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नाटक के संवेदनशील विषय के कारण पाकिस्तान में इस पर प्रतिबंध (Ban) लगा दिया गया था। कहानी एक ऐसी बुजुर्ग हिंदू महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विभाजन के बाद भी लाहौर में अपना घर छोड़ने से साफ इनकार कर देती है।
ये भी पढ़े- Varanasi First Look: प्रियंका चोपड़ा का खूंखार लुक आउट, ‘मंदाकिनी’ अवतार देख कांपे फैंस!
दमदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट
फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और सनी के बेटे करण देओल अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है और गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ये भी पढ़े- Aamir Khan बिश्नोई गैंग के निशाने पर, तीसरी शादी को ‘लव जिहाद’ बताकर दी धमकी





