CJP Protest: संसद में नीट पर चर्चा को तैयार सरकार, वांगचुक बोले- ‘गारंटी मिले तो तोडूंगा अनशन’

CJP छात्र आंदोलन के बीच सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने के लिए सरकार के सामने शर्त रखी है। नीट मुद्दे पर संसद में चर्चा को तैयार हुई सरकार।

Delhi CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध-प्रदर्शन गुरुवार (23 जुलाई) को भी जारी है। नीट (NEET) पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर जहां मेदांता अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनशन 25वें दिन भी जारी है, वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार इस मुद्दे पर बैकफुट पर आते हुए संसद में चर्चा कराने के लिए तैयार हो गई है।

क्या बोले सोनम वांगचुक

मेदांता अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने एक नया वीडियो संदेश जारी कर अपना अनशन खत्म करने के लिए सरकार के सामने शर्त रखी है। उन्होंने कहा: “मेरा 11 किलो वजन कम हो चुका है, लेकिन मैं ठीक हूँ। अगर केंद्र सरकार यह लिखित या आधिकारिक भरोसा दे कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर दोबारा लाठीचार्ज नहीं होगा और उनके खिलाफ कोई एफआईआर (FIR) या दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी, तो मैं आज ही अपना अनशन तोड़ दूंगा।”

वांगचुक ने केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार नीट धांधली के कारण जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे जैसे मुद्दों पर संसद में सार्थक चर्चा के लिए सहमत हुई है।

प्रदर्शन को बदनाम करने की कोशिश

अभजित दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर पर महीनेभर से प्रदर्शन चल रहा है, लेकिन ऐसी कोई घटना नहीं हुई। अब पत्थरबाजी के जरिए प्रदर्शन को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस खुद पत्थर से भरे ट्रक यहां लेकर आ रही है।

इधर, गुरुवार सुबह ही पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रंका ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी रहेगा। रंका ने कहा कि हम सरकार से बातचीत करने के लिए तैयार थे, लेकिन सरकार ने समय बर्बाद किया। अब उन्हें बात करनी है, तो जंतर-मंतर आना होगा।

ये भी पढ़े- प्रदर्शनकारियों पर सख्ती का ‘मास्टर प्लान’! दिल्ली में 24 अतिरिक्त कंपनियां तैनात…

बुधवार शाम छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई

बुधवार रात 8:30 बजे के करीब छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई। पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस के टॉल्स्टॉय मार्ग के पास कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरों और बोतलों से हमला कर दिया। इस हमले में एसीपी कनॉट प्लेस विवेक भगत घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

ये भी पढ़े- एक सांसद के साथ ऐसा व्यवहार क्यों?’ चंद्रशेखर से मिलकर संजय सिंह ने सरकार को घेरा…

Back to top button