Alia Bhatt का स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अब आया रिएक्शन, छात्रों के लिए हुईं इमोशनल

दिल्ली में NEET और छात्र प्रदर्शन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर आलिया ने छात्रों की सुरक्षा और निष्पक्ष समाधान की अपील की।

Alia Bhatt Student Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) परीक्षा में धांधली और युवाओं के मुद्दों को लेकर जारी छात्र आंदोलन (Student Protest) की गूंज अब बॉलीवुड में भी तेजी से सुनाई देने लगी है। विभिन्न राजनीतिक हस्तियों के बाद अब बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज उठाई है। उन्होंने छात्रों को सपोर्ट करते हुए पोस्ट शेयर की है. आलिया का कहना है उनका दिल टूटा है।

युवाओं की बात सुनी जानी चाहिए – आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम (Instagram) हैंडल पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि युवा देश का आधार हैं और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by αlia bhatt 💛 (@aliaabhatt)

 

ये भी पढ़े- Aamir Khan के सौतेले भाई हैदर पाई-पाई को मोहताज, एक्स-वाइफ का छलका दर्द

बॉलीवुड से भी मिलने लगा समर्थन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के बैनर तले हजारों छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज के बाद से ही सोशल मीडिया पर आम जनता के साथ-साथ कई मशहूर हस्तियां भी छात्रों के समर्थन में आ रही हैं।

आलिया भट्ट से पहले भी कई फिल्मी कलाकारों ने छात्रों पर हुए बल प्रयोग की निंदा की थी। आलिया द्वारा उठाई गई इस आवाज के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और प्रदर्शनकारी छात्र उनकी तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़े- Ohh My Dog: दिल छू लेगा ‘ओह माय डॉग’ का ट्रेलर, पंकज त्र‍िपाठी ने बिना फीस के किया काम

Back to top button