
‘Pralay’ बनकर तहलका मचाएंगी साउथ की हसीना, खतरनाक एक्शन से थर्राएगा सिनेमाघर
Ranveer Singh Pralay: ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह अपनी अगली सबसे चर्चित और बड़े बजट की फिल्म ‘प्रलय’ (Pralay) को लेकर सुर्खियों में हैं। निर्देशक जय मेहता के निर्देशन में बन रही इस पोस्ट-एपोकैल्पिक जॉम्बी थ्रिलर में रणवीर सिंह के अपोजिट साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा कल्याणी प्रियदर्शन (Kalyani Priyadarshan) मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।
प्रख्यात निर्देशक प्रियदर्शन की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन फिल्म ‘प्रलय’ से अपना शानदार बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।
हीरोइन करेंगी खतरनाक एक्शन
फिल्म से जुड़ी सबसे बड़ी अपडेट यह है कि कल्याणी प्रियदर्शन इस जॉम्बी थ्रिलर में केवल एक ग्लैमरस या मुसीबत में फंसी हीरोइन (Damsel in Distress) की भूमिका में नहीं होंगी, बल्कि वे रणवीर सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जॉम्बीज का सामना करेंगी और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस करती दिखेंगी।
View this post on Instagram
फिल्म मेकर्स ने एक्शन और स्टंट्स को हॉलीवुड स्तर का बनाने के लिए विदेशी एक्शन कोऑर्डिनेटर्स और स्टंट मास्टर्स को हायर किया है।रणवीर सिंह के साथ-साथ कल्याणी प्रियदर्शन को भी विशेष एक्शन और फाइट ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि वे पर्दे पर जॉम्बीज से निपटते हुए असली और घातक नजर आ सकें।
ये भी पढ़े- Alia Bhatt का स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अब आया रिएक्शन, छात्रों के लिए हुईं इमोशनल
रणवीर सिंह ने किया राजी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘प्रलय’ के मेकर्स और खुद रणवीर सिंह इस रोल के लिए किसी ऐसी एक्ट्रेस की तलाश में थे जो इमोशनल सीन्स के साथ-साथ एक्शन को भी सहजता से निभा सके।
मलयलम ब्लॉकबस्टर ‘लोका: चैप्टर 1’ (Lokah) में अपनी दमदार अदाकारी से पूरे भारत में पहचान बनाने वाली कल्याणी प्रियदर्शन जब पहली पसंद बनीं, तो रणवीर सिंह ने खुद उनसे फोन पर बात की और उन्हें इस जॉम्बी थ्रिलर का हिस्सा बनने के लिए राजी किया।
ये भी पढ़े- Ohh My Dog: दिल छू लेगा ‘ओह माय डॉग’ का ट्रेलर, पंकज त्रिपाठी ने बिना फीस के किया काम
कब शुरू होगी शूटिंग
‘प्रलय’ को एक बेहद नए और अनोखे कांसेप्ट पर बनाया जा रहा है, जिसे हिंदी सिनेमा में बहुत कम भुनाया गया है। फिल्म की कहानी एक डिस्टोपियन (Dystopian) दुनिया पर आधारित है जहाँ तबाही के बाद इंसानों और जॉम्बीज के बीच अस्तित्व की लड़ाई दिखाई जाएगी।
फिल्म का निर्देशन जय मेहता (हंसल मेहता के बेटे) कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘स्कैम 1992’ और ‘लुटेरे’ जैसी चर्चित सीरीज का निर्देशन कर चुके हैं। रणवीर सिंह दिवाली तक अपनी इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी करेंगे।
ये भी पढ़े- Aamir Khan के सौतेले भाई हैदर पाई-पाई को मोहताज, एक्स-वाइफ का छलका दर्द





