CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स का रंगारंग आगाज; मीराबाई-लवलीना ने की भारतीय दल की अगुआई

ग्लास्गो में 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स की भव्य शुरुआत हुई। परेड ऑफ नेशंस में मीराबाई चानू ने तिरंगा थामा, वहीं लवलीना बोरगोहेन बैटन बियरर बनीं।

CWG 2026 Opening Ceremony: स्कॉटलैंड के खूबसूरत शहर ग्लास्गो के ओवीओ हाइड्रो (OVO Hydro) एरिना में 23वें राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games 2026) की बेहद भव्य और रंगारंग ओपनिंग सेरेमनी के साथ औपचारिक शुरुआत हो गई है। वर्ष 2014 के बाद पहली बार खेल ग्लास्गो वापस लौटे हैं।

किंग चार्ल्स तृतीय की औपचारिक घोषणा के साथ शुरू हुई इस सेरेमनी में स्कॉटिश संस्कृति, संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलीं।

मीराबाई चानू ने थामा तिरंगा

‘परेड ऑफ नेशंस’ के दौरान भारतीय दल जब स्टेडियम में दाखिल हुआ तो पूरा एरिना तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने हाथ में तिरंगा थामकर गर्व से भारतीय दल की अगुआई की। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने कॉमनवेल्थ बैटन (छड़ी) संभाली, जो भारत के सफल अभियान की उम्मीदों का प्रतीक है।

ये भी पढ़े- CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखेगा भारत का जलवा, वेटलिफ्टिंग और बॉक्सिंग से उम्मीदें

10 खेलों में होगी कड़ी टक्कर

इस बार ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में दुनिया के 74 देशों के एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। भारत ने 125 सदस्यों का दल भेजा है जो विभिन्न 13 स्पर्धाओं (पैरा खेलों सहित) में अपनी चुनौती पेश करेगा।

भले ही इस बार कई पारंपरिक खेलों की कटौती की वजह से प्रतियोगिताओं का दायरा छोटा किया गया है, लेकिन भारतीय दल में स्टार एथलीटों की भरमार है। नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), मीराबाई चानू (वेटलिफ्टिंग) और लवलीना (बॉक्सिंग) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों पर देश को स्वर्णिम सफलता दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

ये भी पढ़े- IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए श्रेयस अय्यर, बोले-बिना डर के खेलता है’

Back to top button