
CJP Protest: जंतर-मंतर पर लोहे की जंजीरों से वेल्ड किए गए बैरिकेड्स, प्रदर्शन के बीच छावनी बनी दिल्ली
CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया है। बैरिकेड्स को जंजीरों से वेल्ड किया गया है।
CJP Protest Jantar Mantar: नीट (NEET) परीक्षा धांधली और पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जंतर-मंतर पर लगातार जारी है। वीकेंड पर प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ जुटने और संसद मार्ग की ओर कूच करने की आशंका को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य (Ultra-Secure Zone) बना दिया है।
जंतर-मंतर और लुटियंस दिल्ली के आसपास के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने लोहे के भारी बैरिकेड्स की कई परतें बिछाकर उन्हें भारी-भरकम जंजीरों और वेल्डिंग की मदद से एक-दूसरे से जोड़ दिया है, ताकि प्रदर्शनकारी उन्हें तोड़कर आगे न बढ़ सकें।
वेल्डिंग और जंजीरों का सुरक्षा चक्र
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को हुए उग्र प्रदर्शन और संसद की तरफ बढ़ने की कोशिशों से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा में कोई ढील नहीं दी जा रही है। जंतर-मंतर, संसद मार्ग, कनाट प्लेस और जनपथ जाने वाले प्रमुख रास्तों पर लोहे के बैरिकेड्स को आपस में वेल्ड कर दिया गया है।
दिल्ली पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की कई बटालियनों को तैनात किया गया है। असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों की पहचान के लिए कार्यक्रम स्थल के आसपास फेस रिकग्निशन कैमरे (FRS) और ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है।
ये भी पढ़े- CJI Surya Kant: मैंने लाठीचार्ज वाली याचिका खारिज नहीं की, भड़के CJI सूर्यकांत
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर फंसा पेंच
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और पीड़ित अभ्यर्थियों को मुआवजा देना है। शुक्रवार को सरकार और सीजेपी प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत में दो मांगों पर सहमति बनने के बावजूद शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर गतिरोध बना हुआ है। पार्टी के प्रतिनिधियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, जंतर-मंतर पर यह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
आम जनता के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले की तरफ आने वाले यात्रियों से ट्रैफिक एडवाइजरी देखने की अपील की है। संसद मार्ग, टॉलस्टॉय मार्ग और अशोक रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। स्थिति को देखते हुए आसपास के चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेटों को भी एहतियातन अस्थायी रूप से बंद या नियंत्रित किया जा सकता है।
ये भी पढ़े- CJP Protest: केंद्र और CJP के बीच बातचीत बेनतीजा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर फंसा पेंच





