Aishwarya-Abhishek: शूटिंग से ब्रेक लेकर न्यूयॉर्क पहुंचे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या संग वायरल हुई सेल्फी

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की शूटिंग से ब्रेक लेकर अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश्वर्या राय संग न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिता रहे हैं।

Aishwarya-Abhishek: बॉलीवुड के स्टार कपल भिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) एक बार फिर चर्चा में हैं। तलाक और अनबन की अफवाहों पर विराम लगाते हुए दोनों इस समय न्यूयॉर्क की सड़कों पर एक-दूसरे के साथ खुशनुमा और सुकून भरे पल बिताते नजर आ रहे हैं।

अभिषेक बच्चन इन दिनों शाहरुख खान स्टारर अपनी आगामी फिल्म किंग’ (King) की शूटिंग में व्यस्त थे। शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल से छोटा सा ब्रेक लेकर वह परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने अमेरिका पहुंचे हैं।

बॉलीवुड रॉयल्टी से मिलकर खुशी हुई

न्यूयॉर्क में शाम की सैर के दौरान एक फैन ने जब इस स्टार कपल को देखा, तो उसने उनके साथ सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

Asi Abhi viral photo

फोटो में अभिषेक बच्चन टी-शर्ट और कैप पहने हुए काफी कूल नजर आ रहे हैं, वहीं ऐश्वर्या राय ब्लैक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए फैन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे पसंदीदा और खूबसूरत बॉलीवुड रॉयल्टी कपल से मिलकर बहुत अच्छा लगा! उन्हें एक साथ देखकर बेहद खुशी हुई। सोशल मीडिया पर यह सेल्फी आते ही वायरल हो गई और दोनों के फैंस उनके साथ दिखने पर काफी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

न्यूयॉर्क से है दोनों का खास कनेक्शन

दिलचस्प बात यह है कि न्यू यॉर्क शहर अभिषेक और ऐश्वर्या के लिए बेहद खास माना जाता है। साल 2007 में मणिरत्नम की फिल्म ‘गुरु’ (Guru) के न्यूयॉर्क प्रीमियर के दौरान ही अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को प्रपोज किया था इसके कुछ ही महीनों बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे।

ये भी पढ़े- The India Story Review: थाली से कोर्ट तक की कानूनी लड़ाई, मुद्दा गंभीर पर ढीली पड़ी स्क्रिप्ट

‘किंग’ में नजर आएंगे अभिषेक

काम की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही एक्शन फिल्म किंग’ (King) में नजर आने वाले हैं, जिसमें वे शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तय की गई है।

वहीं, ऐश्वर्या राय को आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन: पार्ट 2’ में देखा गया था और फैंस उनकी अगली फिल्म के आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े- अंजना सिंह ने खेसारी लाल पर दर्ज कराई FIR, अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप

Back to top button