Lucknow News: नाबालिग को होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म, 70 वर्षीय आरोपी सहित 5 गिरफ्तार

16 वर्षीय किशोरी को अगवा कर पीजीआई क्षेत्र के होटल में 3 दिन बंधक बनाकर दुष्कर्म कराया गया। पुलिस ने 70 वर्षीय मुख्य आरोपी और 2 महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Lucknow Crime News: यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। 16 साल की एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने के बाद उसे पीजीआई क्षेत्र के एक होटल में 3 दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म कराया गया।

डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहनलालगंज पुलिस ने मुख्य आरोपी 70 वर्षीय बुजुर्ग और साजिश रचने वाली 2 महिलाओं समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

17 जुलाई से लापता थी किशोरी

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता की भाभी ने 24 जुलाई को मोहनलालगंज थाने में तहरीर दी थी कि उसकी 16 साल की ननद 17 जुलाई से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब थी। परिजनों ने जब अपने स्तर पर पड़ताल की, तो पता चला कि पड़ोस का दुर्गेश और उसकी पत्नी खुशबू उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। जब परिजन किशोरी तक पहुंचे और उसे छुड़ाया, तो उसने जो आपबीती बताई, उसे सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।

ये भी पढ़े- UP News: मासूम ने पैंट में किया पेशाब तो हैवान बनी शिक्षिका, गर्म चाकू से दागा प्राइवेट पार्ट

70 साल के बुजुर्ग से कराया रेप

पीड़िता ने बताया कि 18 से 20 जुलाई के बीच आरोपी राबिया और उसका पति विनोद उसे बाइक पर बैठाकर पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गए थे। होटल के कमरे में राबिया ने किशोरी की मुलाकात अपने परिचित 70 वर्षीय बुजुर्ग द्वारिका रैदास से कराई।

आरोपी द्वारिका रैदास ने तीन दिनों तक नाबालिग को कमरे में बंधक बनाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस पूरी साजिश में दुर्गेश, उसकी पत्नी खुशबू, विनोद और राबिया ने मुख्य भूमिका निभाई।

ये भी पढ़े- UP News: बेकाबू ट्रक ने घर के बाहर बैठे परिवार को रौंदा; पति-पत्नी और दो मासूमो की मौत

पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोचा

नाबालिग की शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर किसान पथ (पूरनपुर गांव के पास) से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल होटल के खिलाफ भी नियमों के उल्लंघन पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े- UP News: यूपी में खाकी शर्मसार, 2 दिन थाने में बर्बरता फिर सड़क पर मरने के लिए छोड़ा

Back to top button