
‘Dhoom 4’ में एंट्री पर रणबीर कपूर का बड़ा खुलासा, ‘एनिमल पार्क’ को लेकर भी दिया जवाब
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में रणबीर कपूर ने 'धूम 4' की खबरों का खंडन किया है। जानें 'रामायण', 'लव एंड वॉर' और 'एनिमल पार्क' पर रणबीर का क्या कहना है।
Ranbir Kapoor Dhoom 4: बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली भव्य और पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अमेरिका के प्रतिष्ठित सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (San Diego Comic-Con) में ‘रामायण’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे रणबीर कपूर ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।
बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा थी कि यशराज फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘धूम 4′ (Dhoom 4) में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
‘धूम 4’ में नहीं रणवीर कपूर
कॉमिक-कॉन में एक बातचीत के दौरान जब होस्ट ने रणबीर से पूछा कि क्या वे ‘रामायण’ के बाद ‘धूम 4’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं, तो रणबीर ने तुरंत इस पर ब्रेक लगाते हुए अफवाहों पर विराम लगा दिया।
रणबीर कपूर ने कहा “नहीं, यह सच नहीं है। इस वक्त मैं सिर्फ दो फिल्मों पर काम कर रहा हूं। पहली है नितेश तिवारी की ‘रामायण’ और दूसरी संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ (Love & War)। इसके अलावा फिलहाल मेरे पास कोई तीसरी फिल्म नहीं है।
ये भी पढ़े- Salman Khan: ‘काला हिरण’ पर कोर्ट ने मेकर्स को लगाई फटकार, 24 घंटे में टीज़र हटाने का अल्टीमेटम
‘Animal Park’ पर साधी चुप्पी
हैरानी की बात यह रही कि अपनी आने वाली फिल्मों की लिस्ट गिनाते समय रणबीर कपूर ने संदीप रेड्डी वांगा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ के सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ (Animal Park) का कोई जिक्र नहीं किया। साल 2023 में आई फिल्म ‘एनिमल’ के अंत में इसके सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ का आधिकारिक ऐलान किया गया था।
ये भी पढ़े- Spider-Man Brand New Day के आने से सहमा बॉक्स ऑफिस, एडवांस बुकिंग में जलवा
रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्में
-
रामायण (Ramayana): नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ यश (Yash) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) भी मुख्य किरदारों में हैं।
-
लव एंड वॉर (Love & War): संजय लीला भंसाली की इस लव-ड्रामा फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) नजर आएंगे। यह फिल्म जनवरी 2027 के आसपास सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ये भी पढ़े- Dhanush Politics Entry: विजय के बाद राजनीति में कदम रखेंगे धनुष? फैंस के सामने दिया ऐसा बयान





