UP News: ‘जिन्न ने दी थी सुपारी…’ हत्या के बाद आरोपी ने गढ़ी हैरान करने वाली कहानी

बरेली में बुजुर्ग की हत्या के आरोपी मोहम्मद अरमान ने पुलिस पूछताछ में जिन्न के आदेश पर कत्ल करने की कहानी सुनाई है।

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। 24 जुलाई को मॉर्निंग वॉक पर निकले एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की नृशंस हत्या के आरोप में पुलिस ने 19 साल के युवक मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी अरमान ने जो कहानी सुनाई, उसे सुनकर खुद पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।

वैन से टक्कर मारी

पुलिस द्वारा खंगाले गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी तक पहुंचा जा सका। बिबियापुर रोड पर हुई इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी अरमान ने पहले बुजुर्ग सियाराम को अपने पिता की ओमनी वैन से जोरदार टक्कर मारी।

इसके बाद जब बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े, तो उसने उन पर टूटे हुए कांच और चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी बुजुर्ग की जेब में रखे 1200 रुपये नकद और उनका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया था।

ये भी पढ़े- Lucknow News: पुलिस ने काटा लाइनमैन का चालान, बिजली विभाग ने काट दी थाने की बत्ती

आरोपी का अजीबोगरीब दावा

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, जब आरोपी अरमान से हत्या की वजह पूछी गई, तो उसने विवाद बताने के बजाय अजीबोगरीब दलील दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा मुझे कानों में जिन्न की आवाजें सुनाई देती हैं। जिन्न ने ही मुझसे कहा था कि किसी इंसान को खत्म कर दो। उसी के हुक्म पर मैंने बुजुर्ग को निशाना बनाया।

ये भी पढ़े- जंतर-मंतर आंदोलन का वीडियो वायरल, CM Yogi पर टिप्पणी से छिड़ा नया विवाद…

पुलिस को मेंटल इलनेस का शक

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अरमान नशीले पदार्थों का आदी (Substance Abuse) है और उसका मानसिक स्वास्थ्य संबंधी इलाज (Psychiatric Treatment) भी चल रहा है। पुलिस ने सबूत छिपाने और अपराध में इस्तेमाल ओमनी वैन के सिलसिले में आरोपी के पिता को भी गिरफ्तार किया है।

हालांकि, कोर्ट के आदेश पर आरोपी की मेंटल हेल्थ की डॉक्टरी जांच (Psychiatric Evaluation) कराई जा रही है।

ये भी पढ़े- Lucknow News: नाबालिग को होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म, 70 वर्षीय आरोपी सहित 5 गिरफ्तार

Back to top button