Karnataka में कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव! डीके शिवकुमार की नई कैबिनेट में 12 नए चेहरों की एंट्री…

Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव करते हुए कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के कैबिनेट विस्तार को मंजूरी दे दी है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सहमति के बाद 20 मंत्रियों की सूची जारी की गई। नए मंत्रिमंडल में 12 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि 8 मौजूदा मंत्रियों को दोबारा मौका मिला है।

इस विस्तार की सबसे खास बात यह है कि पूरे मंत्रिमंडल में गायत्री शांतेगौड़ा को इकलौती महिला मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। इससे राज्य की राजनीति में महिला प्रतिनिधित्व को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

20 नेताओं को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी
कांग्रेस हाईकमान की मंजूरी के बाद जिन नेताओं को मंत्री बनाया गया है, उनमें पीएम नरेंद्रस्वामी, शिवराज तंगदागी, रुद्रप्पा लमानी, केएस बसवंथप्पा, बी नागेंद्र, टी रघुमूर्ति, बीजेड ज़मीर अहमद खान, रिज़वान अरशद, संतोष लाड, मधु बंगारप्पा, पुत्तरंगशेट्टी, मंकाला वैद्य, अजय सिंह, एन. चालुवरया स्वामी, केएम शिवलिंगे गौड़ा, एचसी बालकृष्ण, गायत्री शांतेगौड़ा, बसवराज रायारेड्डी, विजयानंद कशप्पनवर और लक्ष्मण सावदी शामिल हैं।

इन नामों के जरिए कांग्रेस ने क्षेत्रीय, जातीय और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की है।

12 नए चेहरों पर जताया भरोसा
कैबिनेट विस्तार में 12 नए नेताओं को शामिल कर कांग्रेस ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह संगठन और सरकार दोनों में नए नेतृत्व को आगे बढ़ाना चाहती है। वहीं, 8 अनुभवी मंत्रियों को बनाए रखकर सरकार ने अनुभव और स्थिरता का भी संतुलन कायम रखने की कोशिश की है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह विस्तार आगामी चुनावों और संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखकर किया गया है।

गायत्री शांतेगौड़ा पर खास भरोसा
नई कैबिनेट में गायत्री शांतेगौड़ा एकमात्र महिला मंत्री होंगी। ऐसे में उन पर महिला सशक्तिकरण और सरकार की सामाजिक छवि को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी रहेगी। कांग्रेस ने उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर महिला नेतृत्व को प्रतिनिधित्व देने का संदेश देने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें…

32 साल पुराना रिश्ता खत्म, उमर अब्दुल्ला और पायल अब आधिकारिक तौर पर अलग…

आज शाम होगा शपथ ग्रहण
नवनियुक्त मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार शाम 4:05 बजे बेंगलुरु के लोक भवन में आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि कई अहम विभागों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें…

Tamil Nadu को पानी दिलाने बेंगलुरु जाएंगे विजय? मेकेदातू डैम पर सियासत गरमाई…

कांग्रेस की रणनीति पर नजर
कर्नाटक कैबिनेट का यह विस्तार कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी इस बदलाव के जरिए सरकार के प्रदर्शन को बेहतर बनाने, क्षेत्रीय संतुलन साधने और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि नए मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग सौंपे जाते हैं और सरकार की नई टीम किस तरह काम करती है।

यह भी पढ़ें…

झारखंड JPSC-JSSC धांधली पर भड़के युवा, रांची में आंदोलन के लिए सड़क पर उतरे छात्र

Back to top button