Haiwaan: इस दिन आउट होगा अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ का टीजर

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और सैफ अली खान की साइको-थ्रिलर फिल्म 'हैवान' के टीजर रिलीज की तारीख सामने आ गई है।

Haiwaan Teaser Date: बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेताओं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बहुप्रतीक्षित साइको-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ (Haiwaan) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में फिल्म के इंटेंस और मिस्ट्री से भरे फर्स्ट लुक पोस्टर्स सामने आने के बाद अब मेकर्स ने इसके टीजर की रिलीज डेट तय कर ली है।

दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की पहली झलक देखने के लिए फैंस का इंतजार अब बहुत जल्द खत्म होने जा रहा है।

इस दिन रिलीज होगा ‘हैवान’ का टीजर

रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स 12 अगस्त 2026 को फिल्म ‘हैवान’ का आधिकारिक टीजर जारी करने जा रहे हैं। 12 अगस्त को आने वाले इस टीजर के जरिए दर्शकों को फिल्म की रहस्यमयी कहानी, सस्पेंस और किरदारों की पहली झलक देखने को मिलेगी। टीजर रिलीज के साथ ही फिल्म के प्रमोशनल कैंपेन और काउंटडाउन की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।

बड़े पर्दे पर फिर दिखेंगे साथ

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी करीब 18 साल बाद एक बार फिर से सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है। इससे पहले यह जोड़ी आखिरी बार साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ में एक साथ नजर आई थी। दोनों ने 90 के दशक में ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘ये दिल्लगी’ और ‘आरजू’ जैसी ब्लॉकबस्टर और लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़े- KBC 18 में पहुंचे आमिर खान हुए ट्रोल, यूजर्स ने पूछा- “चौथी शादी कब कर रहे हैं?”

ये होगी रिलीज डेट

‘हैवान’ में अक्षय और सैफ के अलावा बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा, मलयालम सिनेमा के अभिनेता मोहनलाल भी एक कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं।

केवीएन प्रोडक्शंस (KVN Productions) के बैनर तले बन रही यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार की यह साल 2026 में तीसरी बड़ी फिल्म होने जा रही है।

ये भी पढ़े-AR Rahman के बेटे का चेन्नई में रोड एक्सीडेंट, खुद चला रहे थे पोर्श कार

Back to top button