
ना मैंने चुम्मा दिया, ना लिया…’ उदित नारायण के ‘Kiss’ विवाद पर कुमार सानू ने ली चुटकी
गर कुमार सानू ने हाल ही में उदित नारायण के किस विवाद पर रिएक्ट किया है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि ना तो उन्होंने चुम्मा दिया और ना ही लिया
Kumar Sanu Udit Narayan: 90 के दशक के दो सबसे मशहूर गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) और उदित नारायण (Udit Narayan) की गायकी के करोड़ों मुरीद हैं। एक दौर था जब बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन गानों के लिए दोनों के बीच कड़ा कॉम्पटीशन रहता था, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच एक मजबूत और गहरी दोस्ती कायम हो गई। हालांकि, जब बात एक-दूसरे की टांग खींचने की आती है, तो कुमार सानू भी पीछे नहीं हटते।
हाल ही में एक इंटरव्यू में कुमार सानू ने उदित नारायण के चर्चित ‘कॉन्सर्ट किस विवाद’ पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा है।
कुमार सानू ने की खिंचाई
इंटरव्यू के दौरान जब कुमार सानू से उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग और खासकर महिला प्रशंसकों के दीवानेपन को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए उदित नारायण के वायरल किस वीडियो की ओर इशारा कर दिया। कुमार सानू ने चुटकी लेते हुए कहा नहीं, मुझे कोई चुम्मा-वुम्मा नहीं आया और न मैंने किसी को दिया। ना तो मैंने चुम्मा दिया, ना लिया। मैंने वो सब नहीं किया।
कुमार सानू के इस जवाब ने दर्शकों को खूब हंसाया, क्योंकि उनका सीधा इशारा उदित नारायण के उस वीडियो की तरफ था जिसमें वे लाइव कॉन्सर्ट के दौरान एक फीमेल फैन को किस करते हुए नजर आए थे।
ये भी पढ़े-AR Rahman के बेटे का चेन्नई में रोड एक्सीडेंट, खुद चला रहे थे पोर्श कार
उदित नारायण ने फीमेल फैन को किया था किस
पिछले साल उदित नारायण के एक लाइव शो की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वीडियो में कॉन्सर्ट के दौरान जब एक फीमेल फैन उनके साथ सेल्फी लेने आई, तो उदित नारायण ने उसे किस कर लिया था।
इस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर उदित नारायण को काफी ट्रोलिंग हुई थी। बाद में उदित नारायण ने अपनी सफाई में कहा था कि यह उनके और फैंस के बीच सिर्फ प्यार जताने का एक माध्यम था और इसमें कोई गलत नीयत नहीं थी।
ये भी पढ़े- Haiwaan: इस दिन आउट होगा अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ का टीजर
रिश्तों पर भी की खुलकर बात
इसी बातचीत में कुमार सानू ने उदित नारायण के साथ अपने रिश्तों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि 90 के दशक में दोनों के बीच टॉप पर रहने की जबरदस्त होड़ रहती थी।
सानू ने बताया कि अब समय बदल चुका है, उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा है और उम्र के इस पड़ाव पर वे दोनों बहुत अच्छे और सच्चे दोस्त बन चुके हैं। इसी वजह से वे एक-दूसरे से ऐसे हंसी-मजाक और खिंचाई करते रहते हैं।
ये भी पढ़े- KBC 18 में पहुंचे आमिर खान हुए ट्रोल, यूजर्स ने पूछा- “चौथी शादी कब कर रहे हैं?”





