Janhvi Kapoor को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, डीपफेक और अश्लील कंटेंट हटाने का आदेश

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने पर्सनैलिटी राइट्स और AI डीपफेक वीडियो के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

Janhvi Kapoor Personality Rights: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपनी पहचान, तस्वीर और आवाज का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। एक्ट्रेस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाए जा रहे डीपफेक वीडियो, सोशल मीडिया पर बने फर्जी अकाउंट्स और आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ याचिका दायर कर ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ (Personality Rights) की सुरक्षा की मांग की।

इस मामले पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने जान्हवी को राहत तो दी, लेकिन एक सीमा भी तय कर दी।

अश्लील कंटेंट और डीपफेक पर रोक

कोर्ट ने निर्देश दिया है कि AI से बनाई गई जान्हवी की आपत्तिजनक तस्वीरें, डीपफेक वीडियो और फर्जी अकाउंट्स को तुरंत हटाया जाए। बिना एक्ट्रेस की इजाजत के उनके नाम या चेहरे का इस्तेमाल करके कोई भी कंपनी अपना सामान नहीं बेच सकती।

फैन पेजों पर बैन से इनकार

कोर्ट ने सभी फैन पेजों को बंद करने से मना कर दिया। जस्टिस अनूप जयराम भंभानी ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘फैन पेज आपके काम की तारीफ कर सकते हैं, आलोचना कर सकते हैं या फिर मजाक भी उड़ा सकते हैं। क्या आपको फैंस नहीं चाहिए? यह डिजिटल दुनिया है… अगर कोई कमेंट या लिंक नहीं होगा तो ये ठीक वैसा ही लेगा कि आप गुफा में रहने लगेंगी।।”

कोर्ट ने साफ किया कि सेलिब्रिटी की सुरक्षा अपनी जगह है, लेकिन फैंस की जायज अभिव्यक्ति पर रोक नहीं लगाई जा सकती।

ये भी पढ़े- Haiwaan Teaser: ना डॉयलाग, ना कोई आवाज, सिर्फ म्यूजिक और सीन से डरा रहा ‘हैवान’ का टीजर

Meta ने दी 4,000 से अधिक लिंक्स की जानकारी

मेटा (Meta) की ओर से अदालत को बताया गया कि जान्हवी कपूर की लीगल टीम ने 4,000 से अधिक URLs की लिस्ट सौंपी है और उन्हें प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है।

मेटा के वकील ने कहा कि इन 4,000 लिंक्स में से हर लिंक अवैध या अश्लील नहीं है; इनमें से कई सामान्य फैन पेज और मीम्स भी हैं। इसके बाद हाईकोर्ट ने जान्हवी कपूर की लीगल टीम को निर्देश दिया कि वे विवादित लिंक्स को श्रेणियों (Categories) में विभाजित करके प्रस्तुत करें, ताकि कोर्ट अलग-अलग कैटेगरी पर अंतिम आदेश जारी कर सके।

ये भी पढ़े-‘Batwara 1947’ से आगे इमरान हाशमी की ‘Awaarapan 2’, तगड़ी है एडवांस बुकिंग

Back to top button