
ICC Test Rankings: बाबर आजम ने मारी लंबी छलांग, कौन है टेस्ट का नंबर 1 बल्लेबाज?
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बाबर आजम 5 पायदान की छलांग लगाकर टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। जानिए ट्रेविस हेड, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल किस स्थान पर हैं।
ICC Test Rankings: आईसीसी द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को जबर्दस्त फायदा हुआ है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में दो बेहतरीन अर्धशतक जड़ने के दम पर बाबर आजम ने रैंकिंग में 5 पायदान की लंबी छलांग लगाई है और वे फिर से टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।
भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो टेस्ट बैटर्स की रैंकिंग में शुभमन गिल नंबर 7 और यशस्वी जायसवाल नंबर 9 पर बरकरार हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रदर्शन का मिला फायदा
वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बाबर आजम ने शानदार बल्लेबाजी की। पहले टेस्ट में उन्होंने नाबाद 58 रन बनाए। दूसरे टेस्ट में 88 रन और नाबाद 23 रनों की पारी खेली। इन पारियों के बदौलत बाबर आजम 716 रेटिंग अंकों के साथ सीधे 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले 10वें नंबर पर काबिज श्रीलंका के दिनेश चंदीमल अब खिसककर 11वें स्थान पर चले गए हैं।
ये भी पढ़े- Hardik Pandya की गुजरात टाइटंस में वापसी की चाहत? लेकिन इस बात पर फंसा पेंच…
ICC टेस्ट रैंकिंग का नंबर 1 बल्लेबाज
ताजा टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड 853 रेटिंग अंकों के साथ कब्जा जमाए हुए हैं।
टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची:
-
ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) – 853 रेटिंग
-
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) – 852 रेटिंग
-
जो रूट (इंग्लैंड)
-
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
-
टेम्बा बावुमा (दक्षिण अफ्रीका)
भारतीय बल्लेबाजों की स्थिति
भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो टॉप 10 में दो भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी जगह बनाए रखी है। शुभमन गिल 743 रेटिंग अंकों के साथ 7वें स्थान पर बने हुए हैं। यशस्वी जायसवाल 733 रेटिंग अंकों के साथ 9वें स्थान पर मौजूद हैं।
ये भी पढ़े- यूपी विधानसभा अध्यक्ष से यूपी टी-20 लीग ने की भेंटवार्ता





