
Instagram का बदल गया लुक, कंपनी ने जारी किया नया वर्डमार्क लोगो
लोकप्रिय फोटो-शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम ने करीब एक दशक बाद अपने ऑफिशियल वर्डमार्क ब्रांडिंग और फॉन्ट में बड़ा बदलाव किया है। जानिए इस नए लुक में क्या खास है।
Instagram New Logo Redesign 2026: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए एक अपडेट आया है। मेटा (Meta) की मिल्कियत वाली इस पॉपुलर फोटो और वीडियो शेयरिंग ऐप ने लगभग 10 सालों के लंबे अंतराल के बाद अपने वर्डमार्क (Wordmark) यानी टेक्स्ट लोगो में महत्वपूर्ण बदलाव किया है।
कंपनी ने अपनी विजुअल ब्रांडिंग को ज्यादा आधुनिक, क्लिन और फ्रेश लुक देने के लिए यह नया फॉन्ट डिज़ाइन पेश किया है।
क्या बदला है नए वर्डमार्क (Wordmark) में?
इंस्टाग्राम का प्रतिष्ठित कर्सिव (Cursive) राइटिंग स्टाइल वाला टेक्स्ट लोगो अब पहले से काफी अलग और ज्यादा रिफाइंड नजर आ रहा है। नए लोगो में कंपनी ने अपने कस्टम टाइपफेस ‘Instagram Sans’ का इस्तेमाल किया है, जिसे खासतौर पर सभी स्क्रीन साइज पर बेहतर विजिबिलिटी के लिए डिजाइन किया गया है।
‘I’, ‘g’, और ‘a’ जैसे अक्षरों के किनारों को ज्यादा राउंडेड, स्मूथ और बोल्ड बनाया गया है, जिससे यह छोटी मोबाइल स्क्रीन पर भी एकदम साफ दिखाई दे। टेक्स्ट के बैकग्राउंड और ऐप के भीतर इस्तेमाल होने वाले वाइब्रेंट ग्रेडिएंट (पिंक, पर्पल और ओरेंज) को भी पहले से ज्यादा ब्राइट और 3D फील देने वाला बनाया गया है।
2016 के बाद सबसे बड़ा ब्रांड अपडेट
आपको बता दें कि इंस्टाग्राम ने साल 2016 में अपने क्लासिक पोलरॉइड कैमरा आइकन को हटाकर नए ग्रेडिएंट ऐप आइकन को अपनाया था। हालांकि, उस समय भी ऐप के अंदर दिखने वाले टेक्स्ट नाम यानी वर्डमार्क में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया था।
अब लगभग एक दशक बाद कंपनी ने इस टेक्स्ट स्टाइल को बदलकर अपनी ब्रांड आइडेंटिटी को पूरी तरह नया रूप दिया है।





