Hockey World Cup 2026: इस दिन होगा भारत-PAK का महामुकाबला, जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है। भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 19 अगस्त को शाम 6:30 बजे खेला जाएगा। जानिए भारत के सभी मैचों की तारीख और टाइमिंग।

Hockey World Cup 2026: अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 (FIH Hockey Men’s World Cup 2026) के पूरे शेड्यूल की घोषणा कर दी है। भारतीय हॉकी फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि टूर्नामेंट में भारत और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है।

दोनों देशों के बीच हाई-वोल्टेज महामुकाबला 19 अगस्त 2026 को नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन स्थित ऐतिहासिक वेगनर हॉकी स्टेडियम (Wagener Hockey Stadium) में खेला जाएगा।

पूल D में भारत के साथ ये टीमें

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पूल D (Pool D) में जगह मिली है। इस ग्रुप को काफी कड़ा माना जा रहा है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के अलावा दो मजबूत यूरोपीय टीमें इंग्लैंड और वेल्स भी शामिल हैं। भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेल्स।

ग्रुप चरण के बाद केवल शीर्ष पर रहने वाली टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिलेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रॉस-ओवर मुकाबलों से गुजरना होगा।

नोट कर लें मैच की तारीखें और समय (IST)

भारतीय पुरुष टीम 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी:

तारीख मुकाबला समय (भारतीय समयानुसार) स्थान
15 अगस्त 2026 भारत vs वेल्स शाम 04:30 बजे वेगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन (NED)
17 अगस्त 2026 भारत vs इंग्लैंड शाम 06:30 बजे वेगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन (NED)
19 अगस्त 2026 भारत vs पाकिस्तान शाम 06:30 बजे वेगनर स्टेडियम, एम्स्टेलवीन (NED)

महिला हॉकी टीम शुरू करेगी अभियान

दूसरी ओर, भारतीय महिला हॉकी टीम को भी पूल D में रखा गया है। भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला 16 अगस्त को चीन के खिलाफ खेलेगी।

  • 16 अगस्त: भारत vs चीन (शाम 04:30 बजे)

  • 18 अगस्त: भारत vs दक्षिण अफ्रीका (शाम 06:30 बजे)

  • 20 अगस्त: भारत vs इंग्लैंड (शाम 06:30 बजे)

51 साल बाद अपने दूसरे विश्व कप खिताब के सपने के साथ उतर रही भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए पाकिस्तान के खिलाफ 19 अगस्त का मुकाबला न केवल ग्रुप पॉइंट टेबल के लिहाज से, बल्कि भावनात्मक रूप से भी बेहद अहम साबित होने वाला है।

Back to top button