
IND vs SL: श्रीलंकाई बल्लेबाजों की जबरदस्त साझेदारी, भारत को विकेट की तलाश
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में टेस्ट मुकाबला जारी है. इस मुकाबले के शुरुआती दो दिन बारिश के बीच भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था
IND vs SL 1st Test Day 3: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। सोमवार को तीसरा का खेल जारी है। भारत ने लंच ब्रेक तक मेजबान श्रीलंका की पहली पारी में हालत खस्ता कर दी। श्रीलंका ने पहले सेशन में 99 रन जोड़कर पांच विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज निशान मदुश्का का खाता नहीं खुला।
दिनेश चांदीमल ने चार और लाहिरु उदारा ने 27 रन बनाए। कामिंदु मेंडिस ने 14 औक कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने 21 रनों का योगदान दिया। भारत की ओर से मानव सुथार दो जबकि मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक शिकार किया है। श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है।
श्रीलंका की वापसी
निरोशन डिकवेला और सोनल दिनुशा ने श्रीलंका की डगमगाती पारी को संभाल लिया है. निरोशन डिकवेला ने फिफ्टी पूरी कर ली है. उन्होंने 67 गेंदों में पचास रन पूरे किए. 46 ओवर में श्रीलंका ने 5 विकेट के नुकसान पर 167 रन बना लिए हैं. डिकवेला के साथ सोनल दिनुशा 38 रन बनाकर खेल रहे हैं. श्रीलंका का आखिरी विकेट 27वें ओवर में गिरा था, उसके बाद डिकवेला और सोनल ने सधे हुए अंदाज में बैटिंग की है.
ऐसी रही भारत की पहली पारी
भारतीय बल्लेबाजों ने पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया. देवदत्त पडिक्कल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया. बाएं हाथ के बल्लेबाज पडिक्कल ने 230 गेंदों पर 167 रन बनाए, जिसमें 15 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल था. वहीं सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 10 चौके और एक छक्के की सहायता से 175 बॉल पर 82 रनों का योगदान दिया.
ध्रुव जुरेल ने भी बल्ले से फॉर्म दिखाते हुए 68 गेंदों पर 51 रन ठोके. जुरेल ने अपनी इनिंग्स के दौरान 4 चौके के साथ-साथ एक छक्का लगाया. श्रीलंका की ओर से स्टार स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने चार विकेट झटके हैं. जबकि डेब्यूटेंट केशरा नुवांथा को तीन सफलताएं हासिल हुईं. तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने दो विकेट चटकाए. असिथा ने ही तीसरे दिन के खेल के पहले ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा को आउट कर भारतीय पारी समेटी.





