
Rohit Sharma: ‘बाप रे बाप! इतनी दूर से…’, 1500 KM साइकिल चलाकर पहुंचे फैन से मिले ‘हिटमैन’
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा से मिलने ओडिशा का एक फैन 15 दिनों में 1500 किमी साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा।
Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। अपने पसंदीदा क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक किसी भी हद तक गुजर जाने को तैयार रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर क्रिकेट फैन का दिल जीत लिया है।
ओडिशा का रहने वाला सुनील राउत (Sunil Rout) नाम का एक जबरा फैन अपने आइडल रोहित शर्मा से मिलने के लिए 15 दिनों में करीब 1500 किलोमीटर साइकिल चलाकर ओडिशा से मुंबई पहुंचा।
‘हिटमैन’ का रिएक्शन
मुंबई पहुंचने के बाद जब सुनील को रोहित शर्मा से मिलने का मौका मिला, तो भारतीय कप्तान भी इस प्रशंसक के जूनून को देखकर हैरान रह गए। मुलाकात के दौरान रोहित शर्मा ने मुस्कुराते हुए और हैरानी जताते हुए कहा, “बाप रे बाप! इतनी दूर से आए हो…”
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रोहित वहां मौजूद लोगों से मराठी में पूछते दिख रहे हैं “तुला माहित आहे का कुठून आलाय हा?” (क्या तुम्हें पता है यह कहां से आया है?)
फैन ने गिफ्ट की भगवान जगन्नाथ की मूर्ति
ओडिशा से मुंबई तक का मुश्किल सफर तय करके पहुंचे सुनील ने रोहित शर्मा को ओडिशा की पावन संस्कृति का प्रतीक भगवान जगन्नाथ की एक सुंदर मूर्ति भेंट की। रोहित शर्मा ने बेहद सादगी के साथ इस खास तोहफे को स्वीकार किया और अपने फैन के साथ ढेर सारी तस्वीरें खिंचवाईं व उसका हालचाल जाना।
ये भी पढ़े- IND vs SL: श्रीलंकाई बल्लेबाजों की जबरदस्त साझेदारी, भारत को विकेट की तलाश
15 दिन का कठिन सफर
सुनील पेशे से क्रेन ऑपरेटर का काम करते हैं और उनके पिता किसान हैं। रोहित शर्मा से मिलने और उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं देने के लिए सुनील ने कड़ी मेहनत करके 8,000 रुपये जुटाए और साइकिल खरीदी थी।
15 दिनों के लंबे और कठिन सफर के दौरान बारिश, जंगलों के रास्ते और कई कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद सुनील ने हार नहीं मानी। सफर में कई लोगों ने उन्हें पैसे देकर मदद करने की कोशिश भी की, लेकिन सुनील ने केवल अपनी लगन के दम पर यह यात्रा पूरी की और अपने सपने को सच कर दिखाया।
ये भी पढ़े- BCCI का बड़ा प्लान! VVS Laxman की बढ़ेगी जिम्मेदारी, क्रिकेट ऑपरेशंस की संभालेंगे कमान





