Karan Aujla LIVE कॉन्सर्ट में फैन ने फेंकी जैकेट, गुस्से में तिलमिलाए सिंगर

Karan Aujla Angry Video: मशहूर पंजाबी सिंगर करण औजला (Karan Aujla) अपने ब्लॉकबस्टर गानों और धमाकेदार लाइव परफॉरमेंस के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वे अपने अंतरराष्ट्रीय ‘पी-पॉप कल्चर टूर’ (P-Pop Culture Tour) के तहत ऑस्ट्रेलिया में शोज कर रहे हैं। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में हुए उनके एक कॉन्सर्ट से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक फैन की हरकत पर सिंगर का गुस्सा फूट पड़ा।

लाइव परफॉरमेंस के दौरान एक फैन ने स्टेज की तरफ अपनी जैकेट फेंक दी, जिसके बाद करण औजला गुस्से से लाल-पीले हो गए और उन्होंने गाना रोककर स्टेज से ही चेतावनी दे डाली।

स्टेज पर गाना रोककर दी चुनौती

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जब करण औजला स्टेज पर अपना गाना गा रहे थे, तभी भीड़ में से एक फैन ने उन पर जैकेट फेंक दी।

 

औजला ने पहले धैर्य बनाए रखते हुए अपने गाने को पूरा किया। गाना खत्म होते ही वे भड़क उठे और उन्होंने पंजाबी में कहा, अगर तुममें हिम्मत है, तो सामने आकर मेरा सामना करो। देखते हैं कि तुम वाकई अपने बाप की औलाद हो या नहीं।

बाद में शांत होकर ऑटोग्राफ दिया

शुरुआती गुस्से के बाद करण औजला ने बेहद समझदारी से स्थिति को संभाला। सिंगर ने मुस्कुराते हुए फैन से पूछा, तूने यह प्यार में फेंका है ना? तू पागल है क्या? तुझे प्यार हो गया है क्या मेरे से?

उन्होंने फैन को समझाते हुए कहा कि कॉन्सर्ट में ऐसी हरकतें करना सुरक्षा के लिहाज से गलत है और इससे बाकी दर्शकों का समय खराब होता है। इसके बाद औजला ने फैन को आगे बुलाकर अपना ऑटोग्राफ (Sign) दिया।

ये भी पढ़े- Zindagi Na Milegi Dobara का बनेगा सीक्वल, जोया अख्तर ने किया कंफर्म

फैंस ने की तारीफ

‘तौबा-तौबा’, ‘सॉफ्टली’ और ‘व्हाइट ब्राउन ब्लैक’ जैसे सुपरहिट गाने देने वाले करण औजला के इस अंदाज की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है। यूज़र्स का कहना है कि सिंगर ने न केवल परफॉरमेंस खराब होने से बचाई, बल्कि गुस्से पर काबू पाते हुए फैन को सम्मान भी दिया।

ये भी पढ़े- UP पुलिस के एंथम पर अमिताभ बच्चन ने जताया गर्व, शेयर किया वीडियो

Back to top button