Bihar में सब्जी में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट, स्कूल में मिड डे मील खाकर 34 बच्चे बीमार

नालंदा के सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय ब्लॉक में मंगलवार को सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 34 बच्चे बीमार पड़ गए। स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि बच्चों ने जब खाने के साथ अतिरिक्त नमक मांगा तो रसोइये ने गलती से उन्हें डिटर्जेंट पाउडर दे दिया।

नालंदा जिला प्रशासन के एक अधिकारी के मुताबिक, परासी में मिडिल स्कूल के 17 छात्र और 17 छात्राओं की तबीयत खाना खाने के बाद बिगड़ गई। इसके बाद सभी को बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया।

मिड-डे मील खाकर 34 बच्चे बीमार

मामला नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी मिडिल स्कूल का है. मिड-डे मील में की गई लापरवाही से बच्चों की जान पर बन आई है. बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई. हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि ज्यादातर बच्चे सुरक्षित हैं और सभी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद नालंदा के सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह समेत कई डॉक्टर्स मॉडल अस्पताल पहुंचे और बीमार छात्राओं के इलाज की जानकारी ली.

सब्जी में नमक की जगह डाल दिया सर्फ

स्कूल के शिक्षक आशुतोष कुमार का कहना है कि मिड-डे मील का खाना दूसरे स्कूल से बनकर आया था. खाने में सोयाबीन की सब्जी में नमक कम था. छात्राओं ने जब नमक मांगा तो कथित तौर पर गलती से नमक की जगह सर्फ दे दिया गया. सब्जी खाने वाली कई छात्राओं ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की.तबीयत बिगड़ने के बाद करीब 18 छात्राओं को इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल लाया गया. स्कूल प्रबंधन और प्रशासन मामले पर नजर बनाए हुए है.

ये भी पढ़े- प्रदर्शन के बीच BPSC ने जारी किया TRE-4 नोटिफिकेशन, जानें कब से भरेंगे फॉर्म…

अस्पताल में चल रहा बच्चो ंका इलाज

नालंदा के सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है कि मिड-डे मील में सर्फ आखिर पहुंचा कैसे. बच्चों को नमक की जगह सर्फ कैसे परोसा गया.

ये भी पढ़े- पटना में छात्रों का ‘न्याय सत्याग्रह’, TRE-4 की मांग पर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट…

Back to top button