
पटना में छात्रों का ‘न्याय सत्याग्रह’, TRE-4 की मांग पर शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट…
TRE 4 Vacancy: गर्दनीबाग में छात्र न्याय सत्याग्रह शुरू, 24 घंटे में नोटिफिकेशन जारी करने की मांग; शिक्षा मंत्री ने कहा- कभी भी आ सकती है भर्ती की अधिसूचना
Patna: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। शिक्षक भर्ती और अन्य लंबित परीक्षाओं की मांग को लेकर छात्र पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ पर बैठ गए हैं। इसी बीच बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE-4 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बार घोषित पदों की संख्या से अधिक वैकेंसी निकाली जाएगी।
24 घंटे का अल्टीमेटम
पटना के गर्दनीबाग में छात्रों ने राष्ट्रगान, वंदे मातरम और ‘रघुपति राघव राजा राम’ के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत की। बड़ी संख्या में छात्र इस आंदोलन में शामिल हुए हैं। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में शुरू हुए इस सत्याग्रह के जरिए शिक्षक भर्ती समेत कई लंबित परीक्षाओं को जल्द कराने की मांग की जा रही है।
छात्र नेता ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर इस अवधि में TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया तो छात्र शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करेंगे।
शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट
छात्रों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE-4 को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन जारी करने की प्रक्रिया चल रही है और यह किसी भी वक्त जारी हो सकता है।
मंत्री ने यह भी कहा कि इस बार सरकार ने जितनी वैकेंसी की घोषणा की थी, उससे ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। उनके इस बयान के बाद शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में उम्मीद बढ़ी है।
यह भी पढ़ें…
‘नशा शराब में होता तो नाचती बोतल’ तेजस्वी की जुबान फिसली तो मांझी ने कसा तंज
लंबित परीक्षाओं को लेकर भी नाराजगी
बिहार में छात्र लंबे समय से शिक्षक भर्ती समेत अन्य लंबित परीक्षाओं के आयोजन और उनके नोटिफिकेशन को लेकर मांग उठा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी के कारण बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली और झारखंड में छात्रों के आंदोलनों के बाद अब बिहार में भी छात्रों ने सत्याग्रह शुरू किया है। ऐसे में TRE-4 को लेकर सरकार के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हैं।
यह भी पढ़ें…
Bihar में बड़ा हादसा, मंदिर में भगदड़ मचने से 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत; 14 घायल
चिराग पासवान ने भी लिखा पत्र
छात्रों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने भी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा है। उन्होंने छात्रों की मांगों और शिक्षक भर्ती से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है।
अब देखना होगा कि शिक्षा मंत्री के बयान के बाद TRE-4 का आधिकारिक नोटिफिकेशन कब जारी होता है और उसमें कुल कितने पद शामिल किए जाते हैं। फिलहाल छात्रों का सत्याग्रह जारी है और उन्होंने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
यह भी पढ़ें…





