
बागपत में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर
सपा नेताओं में फैला आक्रोश
बागपत। सियासी बयानबाजी के बीच पोस्टर वार सामने आया है। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे के पास सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे पोस्टर और बैनर लगाए जाने की जानकारी मिलते ही सपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान समेत अन्य नेताओं ने मौके पर पहुंचकर बैनर फाड़ दिए। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत करने की तैयारी है।हाईवे के पास अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। जानकारी मिलने के बाद सपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। बिल्लू प्रधान समेत अन्य नेताओं ने पोस्टर-बैनर फाड़ दिए।सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि बैनर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को सुबह 11 बजे शिकायत दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि रालोद समर्थकों ने जयंत चौधरी को लेकर अखिलेश यादव की ‘चवन्नी से रुपया’ वाली टिप्पणी के कारण ये बैनर लगाए हैं।





