
Aruna Irani के पति कुकू कोहली का निधन, अजय देवगन को बनाया था सुपरस्टार
Kuku Kohli Death: हिंदी सिनेमा जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड को कई यादगार और सुपरहिट फिल्में देने वाले जाने-माने निर्देशक और दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली (Kuku Kohli) का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। मंगलवार शाम को मुंबई में दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने की वजह से उनका देहांत हो गया।
अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले आया अटैक
फिल्ममेकर अशोक पंडित और अरुणा ईरानी के भाई संजय ईरानी ने उनके निधन की पुष्टि की है। परिजनों के अनुसार, कुकू कोहली की एक दिन पहले ही सर्जरी हुई थी और मंगलवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाना था। हालांकि, घर लौटने से ठीक पहले अचानक हार्ट फेलियर के कारण उनका निधन हो गया।
अजय देवगन को बनाया था सुपरस्टार
कुकू कोहली (असली नाम अवतार कोहली) का भारतीय सिनेमा में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने साल 1991 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘फूल और कांटे’ से अजय देवगन को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘सुहाग’, ‘हकीकत’, ‘कोहराम’ और ‘ये दिल्लगी’ जैसी कई हिट और यादगार फिल्मों का निर्देशन किया।
40 की उम्र में अरुणा संग रचाई थी शादी
कुकू कोहली और अरुणा ईरानी की लव स्टोरी भी काफी चर्चा में रही थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्मों की शूटिंग के दौरान हुई थी, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। साल 1990 में दोनों ने शादी कर ली। कुकू कोहली की यह दूसरी शादी थी और शादी के वक्त अरुणा ईरानी की उम्र 40 साल थी।
ये भी पढ़े- Toxic Review: रिलीज हुई यश की ‘टॉक्सिक’, जानें सोशल मीडिया पर कैसे मिल रहे रिव्यू





