Nepal Flood: लैंडस्लाइड की वजह से तबाही वाली बाढ़, 175 मौतें; सैकड़ों लापता

Nepal Flood: नेपाल और चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की सीमा पर अचानक आई भीषण प्राकृतिक आपदा (Flash Flood) और भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। तिब्बत से निकलकर नेपाल में प्रवेश करने वाली भोटेकोशी नदी (Bhote Koshi River) में जलस्तर अचानक कई मीटर ऊपर उठ गया, जिससे नेपाल के रसुवा (Rasuwa) जिले और तिब्बत के ग्यारोंग (Gyirong) इलाके में किनारे बसे कई गांव, बाजार, सड़कें और पुल ताश के पत्तों की तरह बह गए।

बाढ़ में 178 लोगों की मौत

नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ में 178 लोगों की मौत हो गई। इनमें नेपाल में 165 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई है। 1,400 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। नेपाल में 826 लोग अब भी लापता हैं। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक इसमें 300 से ज्यादा भारतीय हैं। वहीं, तिब्बत में 550 से ज्यादा लोगों का सुराग नहीं मिल रहा है। चीन की सरकारी वेबसाइट CCTV ने इसकी जानकारी दी है।

नेपाल की आर्म्ड पुलिस फोर्स नेपाल-चीन के समीपवर्ती इलाके में बाढ़ आने के बाद से ही ये चार जवानों से संपर्क नहीं हो पाया है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, रसुवा कस्टम्स ऑफिस के 14 कर्मचारी भी संपर्क से बाहर हैं. द हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट है कि बाढ़ ने नुवाकोट में त्रिशूली बाजार के पास लगभग 60 घरों को बहा दिया और दो पुलों को भी नुकसान पहुंचाया है.

अचानक तबाही का अंदेशा

रिपोर्टों के अनुसार, नेपाल की ओर से ल्हेन्डे नदी में बर्फ का पहाड़ (Ice Avalanche) गिरने से नदी का प्रवाह अवरुद्ध हो गया था, जो अचानक तेज दबाव के साथ टूट गया। इसी दौरान तिब्बत क्षेत्र में 4.4 तीव्रता का भूकंप भी दर्ज किया गया।  नेपाल के मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि यह बाढ़ बारिश की वजह से नहीं, बल्कि ग्लेशियर फटने या हिमस्खलन के कारण आई है। पानी का बहाव इतना तेज था कि कई गाड़ियां, कंटेनर ट्रक और सरकारी चेकपोस्ट बह गए।

प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए त्रिशूली नदी के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने और नदी किनारे से दूर रहने की अपील की है. हालांकि अधिकारियों को उम्मीद है कि नदी के निचले इलाकों में पहुंचते-पहुंचते बाढ़ का असर कम हो जाएगा.

भारतीय पर्यटकों समेत सैकड़ों लापता

नेपाल पर्यटन प्राधिकरण के अनुसार, इस त्रासदी के बाद सीमावर्ती इलाकों से 380 से ज्यादा लोग लापता हैं। इनमें 105 से अधिक भारतीय नागरिक और 37 गैर-निवासीय भारतीय (NRI) शामिल हैं, जो उस समय हिमालयी क्षेत्र में यात्रा कर रहे थे। इसके अलावा नेपाल, ब्रिटेन और अमेरिका के नागरिक भी लापता बताए जा रहे हैं।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सीमा में नेपाल बाढ़ के कारण से मची तबाही को लेकर राहत-बचाव का आदेश दिया है. उन्होंने भारी तबाही मचाने वाले कीचड़-धंसाव के बाद लापता लोगों की तलाश करने के लिए सुरक्षाबलों के कड़े निर्देश दिए है. इसमें लोग हताहत हुए हैं. ग्लोबल टाइम्स के अनुसार स्थानीय प्रशासन आपदा प्रभावित क्षेत्र में कर्मियों को भेज रहा है, जहां संचार व्यवस्था बाधित हो गई है.

नेपाल और चीन दोनों देशों के बचाव दल (Rescue Teams) और सेना के हेलीकॉप्टर प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं, लेकिन मलबे और टूटी सड़कों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नेपाल में बाढ़ के बाद भारत-नेपाल सीमा पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई. बाढ़ के तेज बहाव से कई हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्लांट प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं. बाजार और सीमा क्षेत्र में खड़े वाहन भी पानी में बह गए.

भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने आपातकालीन बैठक बुलाकर सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा है। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने भी नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता और राहत सामग्री देने का आश्वासन दिया है। त्रिशूली और गंडक नदी के निचले इलाकों (बिहार से सटे सीमावर्ती क्षेत्र) में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

Back to top button