Lionel Messi ने छोड़ा इंटरनेशनल फुटबॉल, Ronaldo का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ अटूट…

Lionel Messi Retirement: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा के साथ ही फुटबॉल जगत में एक महान युग का अंत हो गया है। हालांकि, मेसी के इस फैसले के बाद उनके चिर-प्रतिद्वंद्वी और पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) का एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अब हमेशा के लिए सुरक्षित हो गया है।

सबसे ज्यादा अलग-अलग राष्ट्रीय टीमों के खिलाफ गोल करने का रोनाल्डो का रिकॉर्ड अब मेसी की पहुंच से हमेशा के लिए दूर हो गया है, जिसे तोड़ने के सबसे करीब सिर्फ मेसी ही थे।

रोनाल्डो ने बनाई बढ़त

दो दशकों से अधिक समय तक अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक-दूसरे को टक्कर देने वाले इन दोनों दिग्गजों ने अपने-अपने देशों के लिए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 233 मुकाबलों में 146 गोल करने वाले रोनाल्डो ने अपने करियर में 49 अलग-अलग देशों (National Teams) के खिलाफ गोल दागे हैं। उनका सबसे हालिया शिकार उज्बेकिस्तान रहा, जिसके खिलाफ उन्होंने दो गोल किए थे।

लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 207 मैचों में 125 गोल करने वाले मेसी ने 45 अलग-अलग देशों के खिलाफ गोल किए हैं।मेसी रोनाल्डो से महज 4 देश पीछे थे। आगामी इंटरनेशनल ब्रेक के दौरान उनके पास इस आंकड़े को बढ़ाने का अवसर था, लेकिन संन्यास के फैसले के कारण उनका यह आंकड़ा 45 पर ही रुक गया।

फीफा के 21% सदस्य देशों के खिलाफ मेसी के गोल

फीफा (FIFA) के कुल 211 सदस्य देश हैं। मेसी ने अपने 20 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में फीफा के करीब 21 प्रतिशत सदस्य देशों के खिलाफ गोल दर्ज किए। उन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा 11 गोल बोलीविया के खिलाफ बनाए। वहीं दूसरी तरफ, रोनाल्डो ने सबसे ज्यादा 11 गोल लक्जमबर्ग के खिलाफ दागे हैं।

रोनाल्डो फिलहाल पुर्तगाल के लिए खेलना जारी रखे हुए हैं और उनके पास अलग-अलग देशों के खिलाफ अपने इस गोल रिकॉर्ड को 50 के पार ले जाने का मौका अभी भी मौजूद है।

Back to top button