‘Hanuman Ansh’ का ये भजन हुआ वायरल, नेत्रहीन गायक की आवाज ने मचाई धूम

नीम करौली बाबा के सफर को बड़े पर्दे पर दिखानी वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बन गई है।

Hanuman Ansh Song: सिनेमाघरों में दर्शकों की पसंद बनी फिल्म हनुमान अंश’ का एक लोक भजन इस समय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म का गाना…’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस भक्ति गीत को बुंदेलखंड के नेत्रहीन लोक गायक सुनील लोधी (Suneel Lodhi) ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है।

बाबा नीम करोली की जीवन गाथा पर आधारित इस फिल्म की सफलता में यह लोक भजन भी अहम भूमिका निभा रहा है।

नाव और ट्रेनों में गाते थे सुनील

कभी तंबूरा (तंबूरे) की धुन पर अपने इलाके की नावों, ट्रेनों और स्थानीय रास्तों पर गाकर अपनी पहचान बनाने वाले सुनील लोधी का यह सफर आसान नहीं रहा है। दृष्टिबाधित होने के बावजूद संगीत के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ।

सुनील पहले ‘बुंदेली दुनिया’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने गीत पोस्ट करते थे, जहां से उनके गानों को पहचान मिलना शुरू हुई। इसके बाद जब उनका यह भक्ति गाना म्यूजिक प्रोड्यूसर और फिल्म की टीम तक पहुंचा, तो उन्हें फिल्म में गाने का अवसर मिला। अब बुंदेलखंड की मिट्टी से निकली उनकी यह देसी आवाज मुंबई के स्टूडियोज तक पहुंच चुकी है।

फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कहानी और इसके संगीत को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। सुनील लोधी का गाया यह भजन फिल्म की लोकप्रियता को और बढ़ाने में मदद कर रहा है।

सुनील लोधी का कहना है कि लोगों से मिल रहे प्यार और बधाई के फोन कॉल्स से वे बेहद खुश हैं और अपनी इस सफलता के लिए वे ईश्वर और अपने सभी प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हैं।

ये भी पढ़े- Badshah का ईशा रिखी संग हुआ तलाक, शादी के पाँच महीने बाद ही टूटी रैपर की शादी

Back to top button