‘Mirzapur The Movie’ की एडवांस बुकिंग का धमाका, रिलीज से पहले छापे नोट

Mirzapur The Movie Advance Booking: सुपरहिट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के बड़े पर्दे के रूपांतरण ‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। टिकट खिड़की खुलते ही कालीन भैया और गुड्डू पंडित के फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है।

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म को एडवांस टिकट बिक्री में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बड़े आंकड़े की उम्मीद जताई जा रही है।

एडवांस बुकिंग में दमदार रिस्पॉन्स

पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फज़ल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भैया) स्टारर इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की प्री-सेल राष्ट्रीय थिएटर चेन (PVR, INOX और Cinepolis) में तेजी से हो रही है। मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी शोज की बुकिंग अच्छी गति से चल रही है।

ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि सीरीज की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के चलते फिल्म ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है।

ये भी पढ़े-‘Hanuman Ansh’ का ये भजन हुआ वायरल, नेत्रहीन गायक की आवाज ने मचाई धूम

बड़े पर्दे पर मचेगा भौकाल

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तीन सफल सीजन देने के बाद मेकर्स ने इस कहानी को बड़े पर्दे पर भव्य रूप में पेश करने का फैसला किया है। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) के बैनर तले हुआ है।

फिल्म में वही पुराना मिर्जापुर वाला थ्रिल, एक्शन और दमदार डायलॉग्स देखने को मिलेंगे, जिसके लिए यह फ्रेंचाइजी जानी जाती है।

ये भी पढ़े- Badshah का ईशा रिखी संग हुआ तलाक, शादी के पाँच महीने बाद ही टूटी रैपर की शादी

Back to top button