
दुनिया के 3 ताकतवर देशों में भारत का नाम, बेलारूस के राष्ट्रपति ने SCO में गिनाई नई ताकत
SCO Summit: SCO समिट में बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने चीन, रूस और भारत को बताया आर्थिक रूप से ताकतवर परमाणु देश; संयुक्त बयान में ईरान पर अमेरिकी हमलों की निंदा।
Bishkek: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के मंच पर बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने भारत की जमकर तारीफ की। उन्होंने चीन, रूस और भारत को दुनिया के तीन ताकतवर देशों के तौर पर बताया। खास बात यह रही कि इस सूची में अमेरिका का नाम शामिल नहीं था।
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित SCO समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान वैश्विक शक्ति संतुलन, आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
चीन, रूस और भारत को बताया ताकतवर देश
बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में कई देश बराबरी की बात करते हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि चीन, रूस और भारत तीन ताकतवर देश हैं।
उन्होंने इन तीनों देशों को आर्थिक रूप से मजबूत और परमाणु शक्ति संपन्न बताया। लुकाशेंको के इस बयान की खास चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि उन्होंने दुनिया की प्रमुख सैन्य और आर्थिक ताकतों में गिने जाने वाले अमेरिका का नाम इस सूची में नहीं लिया।
यह भी पढ़ें…
ईरान ने अमरीकी ठिकानों पर किया हमला
SCO मंच से आतंकवाद पर भी संदेश
SCO समिट में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंड अपनाने को अस्वीकार्य बताया गया। सदस्य देशों ने आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के खिलाफ मिलकर कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा और बदलती वैश्विक परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई। SCO के संयुक्त बयान में ईरान पर अमेरिकी हमलों की निंदा भी की गई।
यह भी पढ़ें…
नेपाल जल प्रलय: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार
भारत की बढ़ती भूमिका का संकेत
लुकाशेंको का बयान ऐसे समय आया है जब वैश्विक मंचों पर भारत की रणनीतिक और आर्थिक भूमिका लगातार चर्चा में है। SCO जैसे बहुपक्षीय मंच पर भारत को चीन और रूस के साथ दुनिया की प्रमुख शक्तियों में रखना नई वैश्विक शक्ति संरचना को लेकर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें…





