
ग्लेशियर टूटने के बाद नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा, 7 जिलों में नया अलर्ट
Nepal Flood: 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी, नदियों के किनारे बसे इलाकों को चेतावनी; चितवन में सबसे ज्यादा 321 शव बरामद, 4,400 से अधिक लोग लापता
Kathmandu: नेपाल में बाढ़ का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद अधिकारियों ने देश के सात जिलों में नया बाढ़ अलर्ट जारी किया है। नदी किनारे बसे इलाकों के लोगों को सतर्क रहने और संभावित खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है।
अधिकारियों के अनुसार, रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन जिलों में नदियों के किनारे रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है।
26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने के बाद मची तबाही
बताया जा रहा है कि 26 अगस्त को तिब्बत में ग्लेशियर टूटने के बाद नेपाल के कई इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई थी। इस प्राकृतिक आपदा ने कई क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई।
बाढ़ और भूस्खलन की इस आपदा में मृतकों का आंकड़ा अब 1 हजार के पार पहुंचने की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़ें…
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दिया नेपाल को भरोसा
नेपाल में 987 और तिब्बत में 16 लोगों की मौत
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नेपाल में इस आपदा के कारण 987 लोगों की मौत हुई है, जबकि तिब्बत में 16 लोगों के जान गंवाने की जानकारी सामने आई है।
नेपाल के चितवन जिले में सबसे ज्यादा 321 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी 4,400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें…
ईरान-अमेरिका में फिर बढ़ा तनाव! होर्मुज में माइंस से टकराया सुपर टैंकर
बढ़ते जलस्तर ने फिर बढ़ाई चिंता
नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने प्रभावित और संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
राहत और बचाव कार्यों के बीच प्रशासन की सबसे बड़ी चुनौती लापता लोगों की तलाश और नदी किनारे बसे क्षेत्रों को संभावित बाढ़ से सुरक्षित रखना है। आने वाले दिनों में नदियों के जलस्तर और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें…





