जन्माष्टमी : मुस्काॅन मन्दिर में सजेगी श्रीकृष्ण की दिव्य झांकी

ठाकुर जी का होगा विशेष श्रृंगार

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुस्कान मन्दिर (बांके बिहारी मन्दिर) स्वातिका सिटी, अहमामऊ, लखनऊ में चार सितंबर को जन्माष्टमी महोत्सव के भव्य कार्यक्रम काआयोजन होगा। जन्माष्टमी के इस पवन अवसर पर प्रातः काल से ही  श्रीकृष्ण (ठाकुरजी) का विशेष श्रृंगार,अभिषेक, भोग, कीर्तन तथा सायं काल में भजन संध्या, गीता सार प्रवचन, झांकी व भण्डारा का आयोजन होगा।
डॉ शशिकान्त तिवारी अध्यक्ष मुस्काॅन परिवार ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजन समिति के सभी सदस्यो ने भारतीय वेशभूषा में रहकर कार्यक्रम में भाग लेने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति स्वात रंजन,अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख होंगी।

Back to top button