
‘वो अपना देखें, मुझे अखिलेश से कुछ नहीं चाहिए’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान
Imran Masood: अखिलेश यादव के सहारनपुर में हाजी फजलुर्रहमान को तवज्जो देने वाले बयान पर इमरान मसूद का जवाब, बोले- मुझे सपा प्रमुख से नहीं, अपनी पार्टी से उम्मीद है।
UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी रिश्तों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ कर दिया कि उन्हें अखिलेश यादव से किसी तरह की राजनीतिक अपेक्षा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के नेता हैं और अपनी पार्टी के लिए काम करते हैं।
दरअसल, हाल ही में अखिलेश यादव सहारनपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि सहारनपुर से जुड़े पार्टी के सभी मामले पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान के सलाह-मशवरे से आगे बढ़ाए जाएंगे। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद स्थानीय सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
इमरान मसूद ने क्या कहा?
अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए इमरान मसूद ने कहा, “ये अखिलेश का विषय है। वो अपना देखें। उनका अपना मामला है।” उन्होंने कहा कि उन्हें सपा प्रमुख से कुछ नहीं चाहिए और उनकी अपेक्षा अपनी पार्टी कांग्रेस से है।
कांग्रेस सांसद ने कहा, “मुझे अखिलेश यादव से थोड़े ही कुछ चाहिए। मुझे अपनी पार्टी से चाहिए। मेरी अपनी पार्टी है। मैं कांग्रेस के लिए जीता हूं, कांग्रेस के लिए मरता हूं।”
यह भी पढ़ें…
CJP की यूपी चुनाव में एंट्री? अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद सपा ने साफ किया रुख
हाजी फजलुर्रहमान को लेकर शुरू हुई चर्चा
अखिलेश यादव के सहारनपुर दौरे के दौरान हाजी फजलुर्रहमान को लेकर दिया गया बयान राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है। अखिलेश ने स्थानीय मामलों में उनके सलाह-मशवरे को महत्व देने की बात कही थी। इसके बाद इमरान मसूद की प्रतिक्रिया सामने आई है।
इमरान मसूद लंबे समय से सहारनपुर की राजनीति में सक्रिय हैं और कांग्रेस के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में गिने जाते हैं। ऐसे में उनका यह बयान यूपी की सियासत में कांग्रेस और सपा के बीच स्थानीय स्तर पर तालमेल को लेकर नई चर्चा को जन्म दे सकता है।
यह भी पढ़ें…
बाबर-औरंगजेब को चाहने वालों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे:योगी
2027 के चुनाव से पहले बढ़ेगी सियासी हलचल?
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर भविष्य में क्या तस्वीर बनती है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि, दोनों दलों के नेताओं के बीच समय-समय पर सामने आने वाले बयान राजनीतिक हलचल को जरूर बढ़ा रहे हैं।
इमरान मसूद के ताजा बयान से यह संदेश साफ है कि सहारनपुर की राजनीति में कांग्रेस अपनी अलग राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक भूमिका को लेकर मुखर रहना चाहती है। आने वाले समय में अखिलेश यादव और कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे पर कोई और प्रतिक्रिया आती है या नहीं, इस पर भी नजर रहेगी।
यह भी पढ़ें…





